Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘आप केजरीवाल वाला काम न करें’, कांग्रेस नेता ने विपक्षी दलों पर किया कटाक्ष, सपा से गठबंधन पर भी दिया जवाब

‘आप केजरीवाल वाला काम न करें’, कांग्रेस नेता ने विपक्षी दलों पर किया कटाक्ष, सपा से गठबंधन पर भी दिया जवाब

New Delhi, 15 नवंबर . 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के राज्य सह-प्रभारी अभिषेक दत्त ने अन्य विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि गोवा, Haryana और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा और वहां भाजपा जीती. इसलिए भाजपा को चुनाव हराने के लिए सभी को साथ लड़ना चाहिए. अभिषेक दत्त ने Samajwadi Party के साथ गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “जो पार्टियां भाजपा का समर्थन करने के लिए आगे आती हैं, वे जनता के सामने बेनकाब हो चुकी हैं. सिर्फ चुनाव के समय सामने आना और उसके बाद गायब हो जाना, यह सही नहीं है.”

उन्होंने कहा, “अगर आपको उत्तर प्रदेश की इतनी चिंता है तो लगातार प्रदेश में लोगों के बीच रहकर मुद्दों को उठाना चाहिए. कभी उत्तर प्रदेश, कभी बिहार और कभी Madhya Pradesh चले जाना, वे चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उद्देश्य क्या है? क्या उद्देश्य भाजपा को हराया है? अगर है तो साथ देना चाहिए. आप केजरीवाल वाला काम न करें. गोवा, Haryana और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा और वहां भाजपा जीती. इसलिए भाजपा को चुनाव हराने के लिए लड़ना चाहिए, न कि उसे जिताने के लिए.”

सपा के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा, “मेरी और मेरे साथी सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में काम करने की है. सीटों की संख्या को लेकर पार्टी जो फैसला लेगी, उस पर हमारे वरिष्ठ नेता अखिलेश यादव के साथ चर्चा करेंगे. एक बार फैसला हो जाने के बाद, हम सभी मिलकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में काम करेंगे. यह साफ है कि हम मिलकर बीजेपी को हराने जा रहे हैं.”

अभिषेक दत्त ने कहा, “कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं. दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी. हमने Lok Sabha चुनाव में ट्रेलर दिया, असली पिक्चर अभी बाकी है.”

कांग्रेस को जॉर्ज सोरोस की ओर से फंडिंग के आरोपों पर उन्होंने कहा, “12 साल से केंद्र में भाजपा की Government है. उसे पता लगाना चाहिए कि किससे फंडिंग ली जा रही है. किसी ने उसे नहीं रोका है. Government के पास सारी एजेंसियां हैं और उन्हें इस काम में लगाकर सार्वजनिक तौर पर खुलासा करना चाहिए.”

–

डीसीएच/

Share