Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

New Delhi, 15 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Maharashtra के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम ने लोगों को संबोधित किया.

Prime Minister ने कहा, “देश के कोने-कोने से जुड़े आप सभी लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. जनजातीय गौरव दिवस देश का एक ऐसा पर्व है, जिससे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा है, जिससे भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा जुड़ी है. इसी ऊर्जा के साथ आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं. देश आज अपने आदिवासी नायक और नायिकाओं को गर्व से याद कर रहा है.”

Prime Minister ने कहा, “Maharashtra के गढ़चिरौली में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है. गढ़चिरौली में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति रही है. राघोजी भांगरे, भागोजी नायक और वीर बाबुराव शेदमके जैसे वीरों की वीर गाथाएं इस धरती से जुड़ी हैं. इस अवसर पर मैं सभी आदिवासी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. देशभर से इस आयोजन में सहभागी बन रहे सभी Governorों, सभी मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और प्रत्येक जनप्रतिनिधि का भी मैं अभिनंदन करता हूं.”

उन्होंने कहा, “15 नवंबर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस मनाने की जो शुरुआत की गई थी, वह आज एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है. पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम किए गए थे. करोड़ों देशवासी इन आयोजनों का हिस्सा बने थे. एक वक्त हमारे देश में अनेक दिवस और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से तय किए जाते थे. लेकिन आज India अपनी विरासत, इतिहास और नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ गौरवपूर्वक याद कर रहा है. यह हमारी राष्ट्रीय चेतना में आए बड़े परिवर्तन का प्रतीक है.”

पीएम ने कहा, “आजादी की लड़ाई में जनजातीय समाज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई. गोविंद गुरु के अनुयायियों ने बलिदान दिया. कई वीरों और वीरांगनाओं ने अपने साहस से देश को प्रेरणा दी. इन सभी गाथाओं के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा का ‘उलगुलान’ और युवा आयु में उनका संघर्ष आज भी हम करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. जनजातीय गौरव दिवस के इस अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में जनजातीय विकास से जुड़ी 170 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 70 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है.”

Prime Minister ने कहा, “मिजोरम में महान स्वतंत्रता सेनानी रोपू इलियानी को समर्पित संग्रहालय का लोकार्पण किया गया है. अरुणाचल प्रदेश में जनजातीय अनुसंधान संस्था के नए भवन का भी लोकार्पण किया गया है. इसके अलावा, लोकार्पण और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में शिक्षा से जुड़े संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं और जनजातीय उत्पादों के लिए मार्केटिंग सेंटर शामिल हैं. गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े अनेक काम किए गए हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. इन सभी परियोजनाओं के लिए मेरी ओर से आप सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

उन्होंने कहा, “आज का ये आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है. पहली उपलब्धि देश के करीब 50 करोड़ लोगों द्वारा गरीबी को परास्त करना है. गरीबी से बाहर निकलना है. दूसरी उपलब्धि देश में नक्सलवाद और माओवादी आतंक का खात्मा है. माओवादी आतंक से मुक्ति पाना है. ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाई-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी हैं.”

–

एसडी/एएस

Share