‘भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

New Delhi, 29 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने महिला आरक्षण के प्रति भाजपा और एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है और महिलाओं के सपनों तथा देश के भविष्य के लिए Government इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
Prime Minister ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “India की प्रगति, नारी शक्ति के सपनों की उड़ान…” इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें महिला आरक्षण और महिलाओं की Political भागीदारी को लेकर अपनी बात रखी.
वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी वर्षों से इस प्रयास में जुटे लोगों में शामिल रहे हैं.
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण का भाजपा-एनडीए का संकल्प अक्षुण्ण है और उनके लिए देशहित सर्वोपरि है. Prime Minister ने कहा कि जब कुछ लोगों के लिए दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो इसका खामियाजा नारी शक्ति और देश को भुगतना पड़ता है.
पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है. उन्होंने कहा कि उनका आत्मबल अजेय है और आधी आबादी के सपनों तथा देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना जरूरी है.
इससे पहले Saturday को भी Prime Minister ने एक्स पर पोस्ट कर महिला आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई थी. उन्होंने कहा था, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
Prime Minister ने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो भी साझा किया था. उसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को Political भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया तथा पत्र लिखकर अपनी बात रखी.
Prime Minister ने भरोसा दिलाया था कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए Government प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा था कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है. पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से नहीं रोक पाएंगी.
बता दें कि संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी है. इससे पहले Friday को Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी थी. प्रस्तावित बदलावों के तहत Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा 2029 के Lok Sabha चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है.
–
डीएससी


