Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

43वें जन्मदिन पर ही दुनिया को कहा अलविदा, राजीव दीक्षित को सुनने के लिए घंटों रुक जाते थे लोग

43वें जन्मदिन पर ही दुनिया को कहा अलविदा, राजीव दीक्षित को सुनने के लिए घंटों रुक जाते थे लोग

New Delhi, 29 नवंबर . यह वह दौर था जब न हर हाथ में स्मार्टफोन था और न social media का शोर. फिर भी, 1990 के दशक के आखिर में राजीव दीक्षित की आवाज हिंदी ऑडियो कैसेट और सीडी के जरिए देश के गांवों-कस्बों तक पहुंच गई थी. सरल जीवनशैली और प्रखर वाणी के बल पर वे बहुराष्ट्रीय कंपनियों, विदेशी उत्पादों और पश्चिमी उपभोक्तावाद पर ऐसे सवाल उठाते थे कि श्रोता घंटों उन्हें सुनते रहते.

राजीव दीक्षित का जन्म अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के नाह गांव में हुआ था और स्कूली शिक्षा फिरोजाबाद में पूरी हुई थी.

उनके जीवन की असली दिशा 1984 की Bhopal गैस त्रासदी ने बदली. एक विदेशी कंपनी के कारखाने से हुई उस भयावह घटना ने उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भूमिका पर सवाल उठाने को प्रेरित किया. आगे चलकर गांधीवादी इतिहासकार धर्मपाल के अभिलेखीय शोध ने उनके विचारों को मजबूत आधार दिया और उन्होंने वैश्वीकरण के विरुद्ध स्वदेशी अर्थव्यवस्था की वकालत शुरू की.

नब्बे के दशक में वे ‘आजादी बचाओ आंदोलन’ की सबसे प्रभावशाली आवाज बने थे. व्यापक जन-आंदोलन के संयोजक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधीवादी गणितज्ञ प्रोफेसर बनवारी लाल शर्मा थे जबकि राजीव दीक्षित ने 1992 में इसी नाम से ट्रस्ट बनाकर इसे देशभर में फैला दिया. उन्होंने पूरे देश में पांच हजार से अधिक व्याख्यान दिए.

महर्षि वाग्भट के ग्रंथ ‘अष्टांगहृदय’ को आसान भाषा में समझाते हुए उन्होंने ताजा, स्थानीय तथा मौसमी खानपान को बढ़ावा दिया. साल 2004 में नासिक में बाबा रामदेव से मुलाकात के बाद स्वदेशी और योग की धाराएं एक हो गईं. दोनों ने 2009 में ‘India स्वाभिमान आंदोलन’ शुरू किया, जिसके राजीव दीक्षित राष्ट्रीय सचिव बने. मार्च 2010 में 2014 के Lok Sabha चुनावों के लिए नया Political दल बनाने की घोषणा भी हुई थी.

लोकप्रियता के साथ उनके कई दावे विवादों में भी रहे थे. साल 2004 में कोष के दुरुपयोग के आरोपों के बाद आजादी बचाओ आंदोलन से उनकी दूरी बढ़ी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 30 नवंबर 1967 को जन्मे राजीव दीक्षित ने ठीक अपने 43वें जन्मदिन यानी 30 नवंबर 2010 को दुनिया को अलविदा कह दिया था.

–

वीकेयू/पीएम

Share