Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा के विज्ञापन, सपा के पीडीए पर आकाश आनंद बोले-जनता शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार का हिसाब मांगेगी

भाजपा के विज्ञापन, सपा के पीडीए पर आकाश आनंद बोले जनता शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार का हिसाब मांगेगी

भाजपा के विज्ञापन, सपा के पीडीए पर आकाश आनंद बोले-जनता शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार का हिसाब मांगेगी

Kanpur, 29 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. Sunday को Kanpur के बिल्हौर में आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा, Samajwadi Party और कांग्रेस को एक साथ निशाने पर लिया. उन्होंने भाजपा Government पर विज्ञापनों के जरिए कमियां छिपाने, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया. वहीं, सपा की पीडीए राजनीति और कांग्रेस के संविधान प्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को अब नारों नहीं, काम का हिसाब चाहिए.

बैरी शिवराजपुर स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि चुनाव से पहले कई दलों के नेता जनता को गुमराह करने आएंगे. कोई Gujarat से आएगा, कोई मठ से तो कोई सैफई से, लेकिन बसपा इसी प्रदेश की पार्टी है और उसके नेता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं उठाते हैं. भाजपा Government पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता को शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार चाहिए, लेकिन Government का जोर विज्ञापनों पर है.

उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापनों पर करीब सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि Governmentी पदों को भरने के लिए संसाधनों की कमी बताई जाती है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में दो करोड़ से अधिक युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने लंगड़ाकर चलवाने से बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी. जनता को दिखावटी कार्रवाई नहीं, वास्तविक सुरक्षा चाहिए.

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि Governmentी स्कूलों का विलय किया जा रहा है और शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही. उन्होंने Kanpur की बंद औद्योगिक मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों के खून-पसीने से शहर बना, लेकिन उनकी बस्तियां नहीं चमकीं. किसी Government ने बंद मिलों को दोबारा शुरू कराने की गंभीर कोशिश नहीं की. आकाश आनंद ने Kanpur-Lucknow एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने प्रदेश Government में दोनों उपमुख्यमंत्रियों की भूमिका पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पद और बंगले तो मिले हैं, लेकिन फैसले लेने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के Lok Sabha चुनाव में सपा और कांग्रेस ने संविधान की किताब दिखाकर वोट मांगे, लेकिन अब काम का हिसाब देने से बच रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव में हराने का प्रयास करने और अपनी Government के दौरान उन्हें India रत्न नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वीपी सिंह Government ने बाबा साहब को India रत्न दिया था.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए आकाश आनंद ने कहा कि कभी पिछड़ों तो कभी ब्राह्मण समाज की बात करने वाली सपा की राजनीति में विरोधाभास है. उन्होंने अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव से ब्राह्मण समाज के कथित अपमान पर माफी मांगने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने 2012 में प्रमोशन में आरक्षण के विधेयक का विरोध किया था, जबकि आज पीडीए के नाम पर दलितों और पिछड़ों का समर्थन मांग रही है.

उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों और सपा पर भाजपा की बी टीम की तरह काम करने का आरोप भी लगाया. बसपा प्रमुख मायावती की Political यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक मजदूर की बेटी चार बार उत्तर प्रदेश की Chief Minister बनीं. यह बहुजन समाज की Political ताकत का प्रमाण है. उन्होंने छह दिसंबर को Lucknow में प्रस्तावित मायावती की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की.

–

विकेटी/पीएम

Share