दीप जलाने से रोकने पर राहुल गांधी जवाब दें, भाजपा सरकार होती तो कोर्ट जाने की नौबत नहीं आती: गिरिराज सिंह

गाजीपुर, 29 नवंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मदुरै में दीप जलाने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि मदुरै में हिंदुओं को अपने आराध्य के सामने पारंपरिक रूप से दीप जलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा. अगर वहां भाजपा की Government होती तो न दीप जलाने से रोका जाता और न ही लोगों को अपने धार्मिक अधिकारों के लिए कोर्ट जाना पड़ता. उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की.
गिरिराज सिंह Sunday को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की 21वीं पुण्यतिथि और शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने कृष्णानंद राय समेत शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मदुरै विवाद पर Union Minister ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी की Government है, इसलिए राहुल गांधी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट ने हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों के संरक्षण के लिए आदेश दिया, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया. हिंदू प्राचीन परंपरा के अनुसार दीप जलाकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि वहां भाजपा की Government होती तो दीप भी जलते और लोगों को अदालत का रुख भी नहीं करना पड़ता. उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वहां दुर्गा पूजा के आयोजन और धार्मिक जुलूसों को लेकर भी अनुमति की नौबत आती रही है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के हिंदुओं को एकजुट होना होगा. इसी संदर्भ में उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ वाले बयान का समर्थन किया. संसद के विशेष सत्र और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास Government के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की Governmentों की तुलना करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में प्रदेश अपराधियों से घिरा हुआ था, जबकि योगी Government का लक्ष्य प्रदेश को अपराधमुक्त बनाना है.
इसी तरह उन्होंने पिछली दिल्ली Government पर घोटालों से घिरे रहने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र में मोदी Government से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. Union Minister ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि Government देश के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.
इससे पहले कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने पूर्व विधायक कृष्णानंद राय और उनके साथ मारे गए छह अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी. उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर 2005 को मोहम्मदाबाद के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया था.
–
विकेटी/पीएम


