Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन के मुद्दे पर आंध्र के मंत्री नारा लोकेश बोले-‘कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसे किस बात का डर’

परिसीमन के मुद्दे पर आंध्र के मंत्री नारा लोकेश बोले ‘कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसे किस बात का डर’

परिसीमन के मुद्दे पर आंध्र के मंत्री नारा लोकेश बोले-‘कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसे किस बात का डर’

अमरावती, 29 नवंबर . तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयकों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि आखिर उसे किस बात का डर है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोकेश ने कहा कि कांग्रेस अचानक परिसीमन को लेकर चिंतित हो गई है. उन्होंने याद दिलाया कि आंध्र प्रदेश में पिछला परिसीमन वर्ष 2008 में कांग्रेस Government के दौरान हुआ था और उसके बाद बनाई गई सातों नई Lok Sabha सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं थी.

लोकेश ने बताया कि परिसीमन का आदेश 19 फरवरी 2008 को जारी किया गया था और पहली बार इसका इस्तेमाल 2009 के चुनावों में हुआ था. इसके तहत भद्राचलम, बोब्बिली, हनमकोंडा, मिर्यालगुड़ा, पर्वतीपुरम, सिद्धिपेट और तेनाली Lok Sabha सीटें खत्म हो गई थीं और उनकी जगह सात नई सीटें बनाई गई थीं.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने 2009 में जहीराबाद, मलकाजगिरि, चेवेला, भोंगीर, महबूबाबाद, अराकू और विजयनगरम समेत सभी सात नई सीटों पर जीत हासिल की थी. सिर्फ अराकू सीट पर ही कांग्रेस की जीत का अंतर 1.9 लाख वोटों से ज्यादा था. विधानसभा क्षेत्रों के नक्शे में भी बदलाव हुआ था. रंगा रेड्डी जिले की सीटें 6 से बढ़कर 14 हो गई थीं जबकि उत्तर तटीय आंध्र क्षेत्र में सीटों की संख्या कम हो गई थी. विजयनगरम ने तीन सीटें खोई थीं जबकि श्रीकाकुलम और पूर्वी गोदावरी की दो-दो सीटें कम हुई थीं.”

लोकेश ने कहा, “जिस पार्टी ने पिछले परिसीमन में बनी सभी नई सीटें जीती थीं, वह अब देश को निष्पक्षता का पाठ पढ़ाना चाहती है. नया विधेयक हर राज्य के हिस्से की रक्षा करता है और महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण देता है. कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसे वास्तव में किस बात का डर है.”

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की प्रमुख सहयोगी टीडीपी पहले ही परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की घोषणा कर चुकी है. इन विधेयकों पर Monday से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में चर्चा होने की संभावना है.

टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू का मानना है कि प्रस्तावित परिसीमन से किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा क्योंकि सभी राज्यों में सीटों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत बढ़ेगी.

Chief Minister नायडू ने टीडीपी, जन सेना और भाजपा के सांसदों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “देश की राजनीति में बदलाव आ रहा है. जो दल पहले इन विधेयकों का विरोध करते थे, वे भी अब उनका समर्थन कर रहे हैं. यह एक स्वागतयोग्य कदम है.”

उन्होंने समाज के सभी वर्गों और Political दलों से सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव का स्वागत करने की अपील की.

–

एएमटी/पीएम

Share