Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

कनाडा पुलिस में शामिल हुए पंजाब के फाजिल्का के दो युवा, परिवार और इलाके का बढ़ाया मान

कनाडा Police में शामिल हुए पंजाब के फाजिल्का के दो युवा, परिवार और इलाके का बढ़ाया मान

ओटावा, 29 नवंबर . पंजाब के फाजिल्का जिले के अरनीवाला गांव से जुड़े दो युवाओं ने कनाडा की Police सेवा में भर्ती होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह न केवल उनके करियर का अहम पड़ाव है बल्कि विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय के बदलते सपनों और बढ़ती उपलब्धियों को भी दर्शाता है.

नीरज सिंह को रॉयल कैनेडियन माउंटेड Police (आरसीएमपी) में भर्ती किया गया है जबकि गुरप्रीत सिंह ने टोरंटो Police सर्विस में अपनी जगह बनाई है. कनाडा की राष्ट्रीय Police सेवा में पहुंचने तक नीरज सिंह का सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई व्यक्तिगत और पेशेवर चुनौतियों का सामना किया.

‘द ट्रिब्यून’ के हवाले से ‘खालसा वॉक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब नीरज चार साल के थे, तब उनके पिता परिवार से अलग हो गए थे. इसके बाद उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला और पढ़ाया. कठिन परिस्थितियों के बावजूद नीरज ने अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे बढ़ते रहे.

उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर से इंटरनेशनल बिजनेस एंड मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर में काम किया और फिर वर्ष 2019 में कनाडा चले गए.

साल 2023 में प्रॉपर्टी कारोबार में नुकसान होने के बाद उन्होंने Police सेवा में करियर बनाने का फैसला किया. लगभग 18 महीने तक चली चयन प्रक्रिया और कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनका चयन आरसीएमपी में हुआ. इस पूरे सफर में उनकी पत्नी और बेटे ने उनका लगातार हौसला बढ़ाया.

वहीं, गुरप्रीत सिंह का ‘टोरंटो Police सर्विस’ में चयन उनके परिवार की चार पीढ़ियों से चली आ रही सुरक्षा सेवाओं की परंपरा को आगे बढ़ाता है. गुरप्रीत परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सुरक्षा बलों में सेवा दे रही है. उनके पिता पंजाब Police में सब-इंस्पेक्टर हैं जबकि उनके दादा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सेवा दे चुके हैं.

उनके विस्तारित परिवार के 10 से अधिक सदस्य Police या सशस्त्र बलों में कार्यरत हैं. गुरप्रीत के टोरंटो Police में constable बनने की खबर मिलते ही फाजिल्का स्थित उनके घर में खुशी का माहौल बन गया. परिवार ने मिठाइयां बांटीं और जमकर जश्न मनाया.

गुरप्रीत के दादा बलबीर सिंह ने कहा क‍ि आज हमारे पोते की कनाडा Police में भर्ती हुई है. यह हमारे लिए बहुत खुशी का पल है. हमें उस पर गर्व है और पूरा परिवार बेहद खुश है. आज हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है. गुरप्रीत सिंह ने टोरंटो Police में भर्ती होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. उसने इसके लिए बहुत मेहनत की है. यह हमारे पूरे परिवार और इलाके के लिए गर्व की बात है.

खालसा वॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की Police सेवाओं में इन दोनों युवाओं का चयन पंजाब के लिए खास महत्व रखता है. लंबे समय से विदेशों में जाकर बेहतर अवसर तलाशना पंजाब के युवाओं की बड़ी आकांक्षा रही है.

–

एवाई/पीएम

Share