‘झूठों की जमात’: परिसीमन का विरोध करने वालों पर महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस का पलटवार

Mumbai , 29 नवंबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Sunday को परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को ‘झूठों की जमात’ करार दिया, क्योंकि इन नेताओं ने 2023 के ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के पक्ष में वोट दिया था. उस विधेयक में साफ तौर पर कहा गया था कि महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण परिसीमन से जुड़ा होगा.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली Government संसद के एक विशेष सत्र में ‘संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करने की तैयारी में है. इस विधेयक के तहत Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने, सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने और 2051 तक परिसीमन को रोकने (फ्रीज करने) का प्रस्ताव है.
Chief Minister फडणवीस ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के कई नेता चेन्नई में हैं. वे वहां डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात कर उन्हें इस प्रस्तावित कानून का समर्थन न करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं.
इसके बाद, उनका Mumbai में एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार से भी मिलने का कार्यक्रम है, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.
यहां पत्रकारों से बात करते हुए Maharashtra के Chief Minister ने कहा कि जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे ‘झूठों की जमात’ हैं, क्योंकि 2023 में इन्हीं लोगों ने ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ के पक्ष में वोट दिया था. उस विधेयक में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए परिसीमन किया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि उस समय, Lok Sabha और राज्यसभा में विपक्ष की किसी भी पार्टी ने इसका विरोध नहीं किया, बल्कि सभी ने सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी थी. ऐसा इसलिए था क्योंकि उन्हें पता था कि उस समय एनडीए के पास दो-तिहाई बहुमत है और वे महिला आरक्षण को रोक नहीं सकते.
Chief Minister फडणवीस के अनुसार, उस समय विपक्ष को लगा था कि यह बिल सिर्फ पास हो जाएगा, लेकिन असल में आरक्षण कभी लागू नहीं होगा. लेकिन Prime Minister Narendra Modi ने आरक्षण को लेकर फैसला ले लिया है. अब जब विपक्ष के सांसदों को समझ आ गया है कि वे इसे लागू होने से नहीं रोक पाएंगे, तो वे परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर झूठ फैला रहे हैं. उन्होंने यह बात संभवतः मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए एक ‘खतरा’ साबित होगा.
परिसीमन को एक संवैधानिक जिम्मेदारी बताते हुए Maharashtra के Chief Minister ने कहा कि जब देश की आबादी 60 करोड़ थी, तब Lok Sabha की 542 सीटें तय की गई थीं. आज यह आबादी बढ़कर 140 करोड़ हो गई है.
यह बताते हुए कि ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम’ बीआर अंबेडकर द्वारा तैयार किया गया था, Chief Minister फडणवीस ने कहा कि इसलिए, परिसीमन का विरोध केवल वही लोग करते हैं जिन्होंने संविधान नहीं पढ़ा है और जो इसका पालन नहीं करते हैं.
हालांकि, Maharashtra के Chief Minister ने कहा कि उन्हें (विपक्षी इंडिया गठबंधन को) जितना विरोध करना है, करने दें, अब बहुत देर हो चुकी है.
विपक्षी नेताओं के चेन्नई और Mumbai के दौरों पर तंज कसते हुए Chief Minister फडणवीस ने कहा कि अब समय निकल चुका है, ‘नारी शक्ति’ को कोई नहीं रोक सकता. Prime Minister मोदी ने 2029 तक Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं दोनों में महिलाओं को आरक्षण देने का संकल्प लिया है.
–
एमएस/


