Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन विधेयक बिल पास नहीं होने देंगे, लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : मनोज कुमार

परिसीमन विधेयक बिल पास नहीं होने देंगे, लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : मनोज कुमार

New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच जारी Political हलचल के बीच कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने केंद्र Government पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विधेयक को संसद में पारित नहीं होने देगी. मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि Government महिला आरक्षण के नाम पर संविधान और लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं एमके स्टालिन और शरद पवार से भी विचारधारा के आधार पर एकजुट रहने की अपील की.

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस परिसीमन के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहले ही इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि संघर्ष चाहे कितना भी लंबा क्यों न चले, कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी और इसका समाधान निकालने का प्रयास करेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में इंडी गठबंधन के नेताओं की डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बीच मनोज कुमार ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से अपील की कि वे अपनी विचारधारा से समझौता न करें.

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग स्टालिन और शरद पवार को अपना नेता मानते हैं और उन पर भरोसा करते हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने दोनों नेताओं से सवाल किया कि जिस विचारधारा को वे मानते हैं, उसके रहते वे विरोधी विचारधारा वाले लोगों के साथ हाथ कैसे मिला सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को उन लोगों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए, जिनकी नीतियों का वे विरोध करते हैं. विचारधारा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.

इंडी गठबंधन के भीतर चल रही Political गतिविधियों और मतभेदों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज कुमार ने कहा कि यह गठबंधन एक परिवार की तरह है. परिवार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और इस तरह की परिस्थितियां सामान्य हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन विचारधारा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने संसद की कार्यवाही का उल्लेख करते हुए कहा कि सदन में सबसे पहले डीएमके ने विधेयक की प्रति फाड़ी थी और विरोध में आवाज भी उसी पार्टी ने सबसे पहले उठाई थी.

परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि Government महिला आरक्षण का नाम लेकर माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान की बात कर रही है, लेकिन इसकी आड़ में संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government वास्तव में महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है. महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और इस विधेयक के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी.

आप नेता मनीष सिसोदिया की कांग्रेस को लेकर की गई टिप्पणी पर भी मनोज कुमार ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी देश की उम्मीद थी, आज भी है और भविष्य में भी रहेगी. उन्होंने कहा कि आजादी से पहले कांग्रेस ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और आजादी के बाद से लगातार सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के लिए काम करती रही है.

मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीद थी है और हमेशा रहेगी. उन्होंने कहा कि कौन-क्या टिप्पणी करता है, वह उस बहस में नहीं पड़ना चाहते.

–

एसएके/वीसी

Share