पुणे की नौकरी छोड़ चतरा के उदय ने खेतों में लिखी सफलता की इबारत, आधुनिक खेती से हर महीने 10 लाख की कमाई

चतरा, 29 नवंबर . Jharkhand में चतरा के नक्सल प्रभावित इलाके से निकले युवा उदय कुमार आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं. लावालौंग प्रखंड के अंबाटांड़ गांव निवासी उदय ने पॉलिटेक्निक और बीटेक की पढ़ाई के बाद पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर की नौकरी की, लेकिन 26 हजार रुपए के मासिक वेतन वाली नौकरी छोड़कर उन्होंने अपने गांव में ही कुछ नया करने का फैसला किया. यूट्यूब से खेती की बारीकियां सीखीं और बीएचयू तथा आईसीएआर से प्रशिक्षण लेकर आधुनिक खेती की शुरुआत की.
शुरुआत तीन एकड़ में मिर्च की खेती से हुई. सफलता मिलने के बाद इस साल वह पांच एकड़ में मिर्च और तीन एकड़ में टमाटर की खेती कर रहे हैं. खेती में ड्रिप इरिगेशन यानी टपका सिंचाई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi की Government की Prime Minister कृषि सिंचाई योजना के तहत उदय को ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाने में 90 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिला. इससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई, पानी की बचत हुई और पौधों की जड़ों तक सीधे पानी पहुंचने लगा. उदय इस योजना के लिए Prime Minister Narendra Modi के प्रति आभार जताते हैं और कहते हैं कि Governmentी योजनाओं का सही लाभ मिले तो किसानों की तरक्की का रास्ता आसान हो सकता है.
से बातचीत में उदय ने Prime Minister Narendra Modi को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई योजना अच्छी है. इससे लोगों की बचत हो रही है और उनका मुनाफा बढ़ रहा है. उदय ने बताया कि वह तरबूज, करेला, बैंगन समेत कई सब्जियों की खेती कर रहे हैं.
उदय के खेतों में उत्पादित मिर्च और टमाटर की मांग बिहार और Jharkhand के कई बड़े बाजारों में है. Patna, गया, औरंगाबाद, रांची, हजारीबाग और धनबाद समेत कई शहरों के व्यापारी उनके खेतों से सब्जियां खरीदते हैं. उदय के मुताबिक, खेती से उन्हें हर महीने करीब 10 लाख रुपए की शुद्ध आय हो रही है. उनकी इस पहल से गांव की 10 महिलाओं को रोजगार भी मिला है.
अब उदय शिमला मिर्च, चेरी टमाटर और स्ट्रॉबेरी की खेती का विस्तार करने की तैयारी में हैं. उनकी यह सफलता ग्रामीण युवाओं को खेती में नई संभावनाएं तलाशने की प्रेरणा दे रही है.
–
एएमटी/वीसी


