नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: आद्या कात्याल ने यूथ विमेंस ट्रैप में गोल्ड जीता, बैरवा के नाम सिल्वर

New Delhi, 29 दिसंबर . दिल्ली की आद्या कात्याल ने Sunday को 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया. यह प्रतियोगिता New Delhi के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई. आद्या ने फाइनल में Madhya Pradesh की हीना रश्मि बैरवा और Haryana की सिफ्ट संधू को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.
कात्याल 108 के स्कोर के साथ लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर रहीं और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. बैरवा 107 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला, जबकि कड़े मुकाबले में 105 का स्कोर करने वाली संधू ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
तमिलनाडु की नीला राजा बालू 104 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि उन्हीं के राज्य की तनिष्का सेंथिलकुमार 99 के स्कोर के साथ रहीं. Madhya Pradesh की पूनम रघुवंशी 97 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं और आर्मी की ऐश्वरी चौधरी 96 के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया. Madhya Pradesh की प्रज्ञा सेन 94 के स्कोर के साथ शीर्ष आठ में शामिल रहीं.
राजधानी में जारी नेशनल चैंपियनशिप में ट्रैप शूटिंग के तहत Sunday को तीन इवेंट्स के नतीजे घोषित किए गए, जिनमें से एक ‘यूथ विमेंस इंडिविजुअल ट्रैप’ था.
‘डेफ मेंस ट्रैप’ (बधिर पुरुष ट्रैप) कैटेगरी में, Madhya Pradesh के दिव्यलक्ष्य चौहान ने 75 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता. खिलाड़ियों के लिए यह दिन काफी सफल रहा. ‘यूथ विमेंस फॉरेन नेशनल ट्रैप’ कैटेगरी में भी विजेता का फैसला हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश की रुआ तलहा उल इस्लाम ने 72 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता.
ये तीनों इवेंट्स New Delhi के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. Sunday को आए नतीजों के साथ ‘यूथ विमेंस ट्रैप’, ‘डेफ मेंस ट्रैप’ और ‘यूथ विमेंस फॉरेन नेशनल ट्रैप’ प्रतियोगिताओं का समापन हुआ.
–
आरएसजी


