Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

पिंक सिटी हाफ मैराथन जैसी पहल पीएम मोदी के फिट इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रही : सीएम भजनलाल

पिंक सिटी हाफ मैराथन जैसी पहल पीएम मोदी के फिट इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रही : सीएम भजनलाल

jaipur, 29 नवंबर . jaipur अपनी 300वीं सालगिरह मना रहा है, ऐसे में Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Sunday को पिंक सिटी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई.

एनीबडी कैन रन (एबीसीआर) द्वारा आयोजित इस मैराथन में तीन श्रेणियां थीं, 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर कूल रन और 5 किलोमीटर ड्रीम रन.

इस रेस का मुख्य मकसद ‘रन फॉर जीरो हंगर’ था, जो वेदांता ग्रुप की सोशल इम्पैक्ट ब्रांच अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (एएएफ) का एक खास अभियान है. हर किलोमीटर की दौड़ के लिए, वेदांता ने किसी जरूरतमंद बच्चे या जानवर के लिए खाना देने का वादा किया. jaipur एडिशन में हिस्सा लेने वालों ने मिलकर 20 लाख मील (खाना) देने का वादा किया.

फ्लैग-ऑफ से पहले रनर्स को संबोधित करते हुए Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन जैसी पहल Prime Minister Narendra Modi के फिट इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रही है, जिससे लोगों को फिजिकल एक्टिविटी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए बढ़ावा मिल रहा है.

दूसरी रेस को पद्म भूषण अवॉर्डी, दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और इवेंट एंबेसडर पीवी सिंधु और साउथवेस्ट कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पद्म सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर वेदांता लिमिटेड के ग्रुप सीईओ अरुण मिश्रा और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अमरेंदु प्रकाश भी मौजूद थे.

पीवी सिंधु ने कहा, “एक एथलीट के तौर पर मुझे पता है कि स्टार्ट लाइन तक पहुंचने में कितनी मेहनत लगती है. आज अपना पहला 5 किमी दौड़ने वाले ने शायद उस पल के लिए उतनी ही मेहनत की होगी, जितनी किसी ने हाफ मैराथन में अपना बेस्ट देने के लिए की होगी. मुझे ‘रन फॉर जीरो हंगर’ के बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि एक किलोमीटर सबके लिए बराबर मायने रखता है. आपकी स्पीड चाहे जो भी हो, आप किसी के हाथ में खाना पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.”

वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, ”खेल में लोगों को एक साथ लाने की एक अनोखी ताकत होती है. jaipur अपने 300वें साल में कदम रख रहा है, यह रेस सभी को जश्न का हिस्सा बनने का मौका देती है. रेस का दिन मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि अपना पहला किलोमीटर दौड़ने वाला भी खाना देने में मदद कर सकता है. यही ‘रन फॉर जीरो हंगर’ का वादा है.”

–

एबीएम/पीएम

Share