Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘हम तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतेंगे’, परिसीमन पर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

‘हम तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतेंगे’, परिसीमन पर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन बिल को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर तीखा पलटवार किया है. भाजपा ने दावा किया है कि संविधान संशोधन दो तिहाई बहुमत के साथ होता है और हम तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतेंगे.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने से कहा, “राहुल गांधी के बयान अनुचित हैं और झूठा नैरेटिव बनाने के प्रयास हैं. महिला आरक्षण पर उनकी टिप्पणी और लोकतंत्र खतरे में है, जैसे दावे उनके Political दिवालियापन को दर्शाते हैं. महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के प्रयासों को भी साजिश के रूप में दिखाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “India को अपनी विशाल आबादी का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए और अधिक सांसदों की जरूरत है. संसद में सीटों की संख्या बढ़ाने से लोकतंत्र मजबूत होगा, कमजोर नहीं होगा. महिला आरक्षण और अधिक प्रतिनिधित्व का विरोध करने वाले इस मुद्दे पर गलत पक्ष में हैं.”

BJP MP संजय जायसवाल ने कहा, “Prime Minister मोदी ने हमेशा महिला सशक्तीकरण और उनकी गरिमा पर जोर दिया है. उज्ज्वला और Prime Minister आवास योजना जैसी योजनाएं इस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़कर करीब 300 सीटों तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि होगी.”

उन्होंने दावा किया कि संविधान संशोधन दो तिहाई बहुमत के साथ होता है, हम तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो साजिश है कि देश की महिलाओं को इस संसद में प्रतिनिधित्व नहीं मिले, उस साजिश को फेल करते हुए हमारे देश की महिलाओं को संसद और विधानसभा में भागीदारी मिले, इसलिए हम सब दृढ़ संकल्प हैं और हम तीन चौथाई बहुमत के साथ संविधान संशोधन करेंगे.

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं दोहराते-दोहराते थक गया हूं, लेकिन फिर भी बोलना पड़ता है. राहुल गांधी जनता की नब्ज नहीं समझते. वे वही पुरानी धुन बजाते रहते हैं, और यही रवैया उनके खिलाफ काम करता है. मैंने कहा है कि इस मुद्दे पर तब तक चर्चा नहीं हो रही थी, जब तक यह सार्वजनिक बहस का विषय नहीं बना और संसद में नहीं उठाया गया.”

उन्होंने कहा, “रही बात क्रेडिट लेने की तो आप Government को सपोर्ट कीजिए और क्रेडिट आप ले लीजिए कि मैं नहीं चाहता तो ये बिल नहीं पास होता.”

बिहार Government के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. हमारी Government की नीति एसटी और ओबीसी सहित सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना है. सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा.”

–

वीकेयू/एबीएम

Share