Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

एनआईए कोर्ट का फैसला: ‘वॉयस ऑफ हिंद’ केस के पांचवें दोषी को 5 साल जेल

एनआईए कोर्ट का फैसला: ‘वॉयस ऑफ हिंद’ केस के पांचवें दोषी को 5 साल जेल

New Delhi, 29 नवंबर . राष्ट्रीय राजधानी New Delhi के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय परिसर स्थित एनआईए स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट-01 ने ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में तौहीद लतीफ सोफी को दोषी ठहराया है.

उसने अपने खिलाफ तय किए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया था. कोर्ट ने उसे 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 12,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया.

यह मामला India में प्रभावशाली युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर और भर्ती करके भारतीय राज्य के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए आईएसआईएस द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है. विभिन्न संघर्ष क्षेत्रों से काम कर रहे आईएसआईएस आतंकियों ने India में आईएसआईएस कैडर के साथ मिलकर आईएसआईएस से जुड़े प्रचार के प्रसार के लिए फर्जी ऑनलाइन पहचान का इस्तेमाल कर एक नेटवर्क बनाया था.

एनआईए की जांच में साइबर इकाइयों और उनके सहयोगियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत-केंद्रित आईएसआईएस प्रचार पत्रिका ‘सौत-अल-हिंद (द वॉयस ऑफ हिंद)’ के कंटेंट निर्माण, संपादन, प्रकाशन और प्रसार में शामिल थे. यह नेटवर्क भारतीयों को सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रों में आईएसआईएस संघर्ष क्षेत्रों में तथाकथित हिजरत (पलायन) के लिए प्रेरित करने और सुविधा देने में भी शामिल था.

जांच के दौरान एनआईए ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद कर जब्त की, जिसमें ‘वॉयस ऑफ हिंद’ के पीडीएफ, मारे गए आतंकियों के पोस्टर, कट्टरपंथी साहित्य, आईएसआईएस प्रचार के वेब लिंक, आईएसआईएस के ध्वज वाली टी-शर्ट, हथियार खरीद से जुड़ी चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग, मीडिया/वैचारिक/मनोवैज्ञानिक युद्ध सामग्री और आईएसआईएस बैनर/झंडे शामिल थे.

तौहीद लतीफ सोफी की इस सजा के साथ, इस मामले में दोष स्वीकार करने के बाद अब तक पांच आरोपियों को दोषी ठहराया जा चुका है. शेष आरोपियों के खिलाफ मुकदमा जारी है.

–

एमएस/

Share