Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

कोलकाता में रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व डीसीपी का शव, आत्महत्या की आशंका

कोलकाता में रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व डीसीपी का शव, आत्महत्या की आशंका

कोलकाता, 29 नवंबर . पश्चिम बंगाल Police ने Sunday को बताया कि कोलकाता Police के एक पूर्व डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) का शव सियालदह दक्षिण सेक्शन में बाघाजतिन और न्यू गरिया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. यह कार्रवाई गवर्नमेंट रेलवे Police (जीआरपी) ने की. प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है.

कोलकाता Police के पूर्व डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) प्रभीर कुमार चट्टोपाध्याय (73) का शव मिलने के मामले में Police की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है. वह दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी थाना क्षेत्र स्थित बिधानपल्ली के निवासी थे. शुरुआती जांच के अनुसार, पूर्व Police अधिकारी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की.

रेलवे Police के अनुसार, Saturday शाम जादवपुर स्टेशन मास्टर ने जादवपुर जीआरपी थाने को एक मेमो भेजा था. एक रेल यात्री से सूचना मिली थी कि बाघाजतिन और न्यू गरिया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है. सूचना मिलने के बाद जादवपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची.

जांच के दौरान Police को पता चला कि सियालदह जाने वाली एक लोकल ट्रेन के सामने व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया था. ट्रेन चालक ने Police को बताया कि एक व्यक्ति रेलवे लाइन पर आ गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. देर रात मृतक की पहचान होने पर पता चला कि वह कोलकाता Police के पूर्व डीसीपी थे.

Police ने मृतक के परिवार, उनकी विवाहित बेटी और भाई सुबीर चटर्जी से बातचीत की है. परिवार के अनुसार, प्रभीर चट्टोपाध्याय की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था. घर से निकलने से पहले उन्होंने एक पत्र लिखा था. उनकी बेटी ने Police को बताया कि पत्र में उल्लेख था कि उन्हें बालीगंज या सियालदह जीआरपी क्षेत्र में पाया जा सकता है.

मृतक के भाई सुबीर चटर्जी जादवपुर जीआरपी थाने पहुंचे और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. सियालदह जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा, “मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.”

जांच के बाद Police को प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका है. हालांकि, Police अभी यह सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि घर से बरामद पत्र प्रभीर चट्टोपाध्याय ने स्वयं लिखा था या नहीं.

अधिकारियों का कहना है कि यदि यह आत्महत्या का मामला है, तो यह जानना आवश्यक होगा कि उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए किन परिस्थितियों ने मजबूर किया. इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए Police परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. रेलवे Police पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है. जांच के तहत संबंधित लोकल ट्रेन के लोको पायलट का बयान भी दर्ज कर लिया गया है.

–

पीएम

Share