Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

उज्जैन : भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल ने साकार रूप में दिए दर्शन, जयकारों से गूंजा परिसर

उज्जैन : भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल ने साकार रूप में दिए दर्शन, जयकारों से गूंजा परिसर

उज्जैन, 29 नवंबर . Madhya Pradesh के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में Sunday सुबह भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा.

ढोल-नगाड़ों की आवाज, शंखनाद और घंटियों की गूंज के बीच बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई. इसके बाद बाबा महाकाल का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसमें उनका दिव्य स्वरूप देखते ही बन रहा था.

Sunday सुबह परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान वीरभद्र से आज्ञा ली गई. इसके बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. मंदिर के पट खुलते ही पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना शुरू की. सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक किया गया. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक हुआ.

पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया. इसके बाद झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच भस्म आरती की गई.

महाकाल मंदिर की भस्म आरती देशभर में प्रसिद्ध है. इसकी अपनी अलग धार्मिक मान्यता और सदियों पुरानी परंपरा है. मान्यता के अनुसार, महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की जाती है. कहा जाता है कि भस्म आरती के बाद भगवान अपने निराकार स्वरूप से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं. यही वजह है कि इस विशेष आरती में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं.

आरती के बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया. शिवलिंग पर सफेद चंदन से सुंदर त्रिपुंड बनाया गया. मस्तक पर चांदी का चंद्रमा, जिसके बीच में डमरू बना हुआ था, सुशोभित किया गया. सफेद फूलों, लाल गुलाब, गुलाबी कमल और पीले फूलों की मालाओं से भगवान को सजाया गया. हरे बेलपत्रों से सजा मुकुट उनके स्वरूप की सुंदरता को और बढ़ा रहा था. वहीं, लाल-पीली चुनरी अर्पित कर बाबा का वस्त्र श्रृंगार किया गया. बाबा महाकाल के सामने चांदी की थाली में मिठाई और फल का भोग लगाया गया.

–

पीआईएम/एबीएम

Share