Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

घने देवदार के जंगलों के बीच बसा कोणेश्वर महादेव मंदिर, सच्चे मन से मांगी मन्नत होती है पूरी

घने देवदार के जंगलों के बीच बसा कोणेश्वर महादेव मंदिर, सच्चे मन से मांगी मन्नत होती है पूरी

Mumbai , 28 नवंबर . उत्तराखंड की वादियों में बसी टिहरी गढ़वाल की धरती सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, झील और पहाड़ों के लिए ही नही बल्कि प्राचीन मंदिरों और आध्यात्मिक विरासत के लिए भी जानी जाती है. इन्हीं पवित्र स्थलों में से एक है देवलसारी गांव में स्थित ‘कोणेश्वर महादेव मंदिर’.

ऊंचे देवदार, बांज और बुरांश के पेड़ों से घिरा यह स्थान भीड़भाड़ से दूर शांति और ध्यान के लिए जाना जाता है. स्थानीय लोगों के लिए ये मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का केंद्र है. कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Saturday को मंदिर की विरासत के बारे में अपने विचार साझा किए. Chief Minister ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का खास वीडियो पोस्ट कर लिखा, “सभी देवताओं के सर्वोच्च देवता महादेव को समर्पित कोणेश्वर महादेव मंदिर टिहरी गढ़वाल के देवलसारी में स्थित है. घने देवदार के जंगलों के बीच बसा ये मंदिर अपनी शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है. जब भी आप टिहरी आएं, तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें.”

माना जाता है कि मंदिर का वर्तमान ढांचा 1600 के दशक में बना था जबकि इस क्षेत्र की प्राचीन मंदिर परंपरा कत्यूरी शैली से जुड़ी मानी जाती है. सदियों से स्थानीय परिवारों ने इस स्थल की साधारण वास्तुकला और रीति-रिवाजों को संजोए रखा है. घने देवदार के पेड़ों के बीच स्थित होने के कारण यह जगह ध्यान और शांति के लिए खास मानी जाती है.

स्थानीय मान्यता के अनुसार इस स्थान पर भगवान शिव एक साधारण यात्री या साधु के वेश में आए थे और ग्रामीणों से जमीन या रात बिताने के लिए जगह मांगी थी. मना किए जाने पर वहां देवदार के घने पेड़ उग आए. कई कथाओं में इसे शिव के क्रोध या लीला से जोड़ा जाता है. मंदिर के गर्भगृह में प्राकृतिक शिवलिंग की पूजा होती है. परिसर में एक मान्यता यह भी है कि शिवलिंग पर एक गाय दूध चढ़ाती थी. जब किसान ने गुस्से में पत्थर पर हथौड़ा मारा, तो पत्थर को कुछ नहीं हुआ बल्कि हथौड़ा टूट गया. तब से ग्रामीण इन पत्थरों की भी पूजा करते हैं.

मंदिर का वर्तमान स्वरूप पारंपरिक पहाड़ी/कत्यूरी शैली की सादगी और देवदार के घने जंगलों से घिरा है. पास ही वन विभाग का गेस्ट हाउस और जैव विविधता (तितलियों और पक्षियों) के लिए जाना जाने वाला शांत इको-टूरिज्म क्षेत्र है.

–

एनएस/पीएम

Share