कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है मध्य प्रदेश : उमंग सिंघार

Bhopal , 28 नवंबर . Madhya Pradesh Government दिसंबर माह में एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है और इसी बात को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि राज्य कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है. दरअसल, राज्य Government के दिसंबर के शुरुआत में 1500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की चर्चा है और इसके चलते राज्य पर खुल कर्ज पांच लाख करोड़ होने का अनुमान है. इसी बात को लेकर विपक्ष हमलावर है.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने social media पर कर्ज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि Madhya Pradesh को कर्ज के दलदल में धकेलना ही अब भाजपा Government की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई है. कर्ज लेकर घी पीने की अपनी लत से मोहन यादव Government बाज आने को तैयार नहीं है. वित्त वर्ष 2026-27 में पहले ही 51,900 करोड़ का भारी-भरकम बाजार कर्ज लाद चुकी Government एक दिसंबर को फिर 1,500 करोड़ का नया कर्ज उठाने जा रही है.
नेता प्रतिपक्ष ने जनता की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता महंगाई और कर्ज के बोझ से कराह रही है लेकिन Government विकास के बजाय उधारी के सहारे खजाना चला रही है. हर बार बुनियादी ढांचे का हवाला देकर कर्ज लिया जाता है, पर जनता के हिस्से में वही टूटी सड़कें, बिजली संकट और दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था आती है.
Chief Minister मोहन यादव से सवाल करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि Madhya Pradesh की अर्थव्यवस्था कब तक कर्ज की बैसाखियों पर चलेगी? प्रदेश को कर्ज के इस बोझ तले आखिर कब तक कुचला जाएगा. राज्य के वार्षिक बजट और कर्ज की स्थिति पर गौर करें तो पता चलता है कि राज्य का वर्ष 2026-27 का बजट चार लाख 38 हजार करोड़ रुपये है और कर्ज पांच लाख करोड़ को पार कर गया है.
उन्होंने कहा कि राज्य Government की ओर से तर्क यही दिया जाता है कि किसी भी राज्य को कर्ज लेने के लिए निर्धारित मापदंड है और राज्य Government उन्हीं मापदंडों का पालन करते हुए कर्ज लेती है, दूसरी ओर विपक्ष Government पर लगातार गलत करार देता है और हमला भी करता है.
–
एसएनपी/पीएम


