Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

डीएमके और एनसीपी (एसपी) से कांग्रेस की अपील, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में साथ आएं

डीएमके और एनसीपी (एसपी) से कांग्रेस की अपील, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में साथ आएं

New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गड्डम ने केंद्र Government पर निशाना साधते हुए प्रस्तावित विधेयक को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है. वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इंडी गठबंधन की एकजुटता का आह्वान करते हुए डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से विधेयक के विरोध में साथ आने की अपील की है.

कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गड्डम ने परिसीमन विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो देश लोकतंत्र का आखिरी दिन देख रहा हो. उन्होंने आरोप लगाया कि Government परिसीमन विधेयक के नाम पर ऐसा प्रस्ताव लेकर आई है, जो वास्तव में लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है. उन्होंने इसे परिसीमन विधेयक के बजाय India के लिए ‘तानाशाही विधेयक’ करार दिया.

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राज्यों की राजनीति में अलग-अलग दलों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन देश के लोकतंत्र और भविष्य को देखते हुए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश की राजनीति में चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी के बीच Political मतभेद रहे हैं, लेकिन वे इस विधेयक के समर्थन में एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन परिसीमन विधेयक के विरोध में एक साथ क्यों नहीं आ सकते?

प्रतापगढ़ी ने कहा कि डीएमके की राजनीति हमेशा भाजपा की नफरत की राजनीति के विरोध में रही है. इसी तरह शरद पवार की राजनीति भी भाजपा की विचारधारा के खिलाफ रही है. इसलिए देश और लोकतंत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी नेताओं को एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करना चाहिए.

इंडी गठबंधन के नेताओं और एमके स्टालिन के बीच हुई मुलाकात पर प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है.

उन्होंने विशेष रूप से राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश के Political नक्शे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं चेन्नई पहुंचे. प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी Political जरूरतों के अनुसार देश का Political नक्शा बदलना चाहती है.

उन्होंने कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो, कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्षी दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस ने स्टालिन से संपर्क किया है और यदि वे इस लड़ाई में साथ आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा.

प्रतापगढ़ी ने कहा कि तमिलनाडु, Maharashtra और पूरा देश इस Political घटनाक्रम को देख रहा है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विपक्षी दल परिसीमन विधेयक के खिलाफ कितनी मजबूती से एकजुट हो पाते हैं.

–

एसएके/वीसी

Share