Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मु ने मिजोरम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय और पारंपरिक मिजो गांव का दौरा किया

President मुर्मु ने मिजोरम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय और पारंपरिक मिजो गांव का दौरा किया

आइजोल, 29 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु ने Sunday को केल्सिह स्थित ‘रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ और आइजोल के दक्षिण में फाल्कावन स्थित ‘पारंपरिक मिजो गांव’ (लिविंग म्यूजियम) का दौरा किया. President मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह और रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

अधिकारियों ने बताया कि रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में President को मिजो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ मिजो लोगों के संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने राज्य के Governor, जनरल (डॉ.) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ मिलकर संग्रहालय परिसर में मिजोरम के राजकीय वृक्ष ‘हेरसे’ (मेसुआ फेरिया) का एक पौधा भी लगाया. इसके बाद President फाल्कावन स्थित ‘पारंपरिक मिजो गांव’ पहुंचीं, जो India में अपनी तरह का पहला और एकमात्र ‘लिविंग म्यूजियम’ (जीवंत संग्रहालय) है.

गांव में President मुर्मु का पारंपरिक मिजो तरीके से स्वागत किया गया. गांव के मुखिया और उनकी पत्नी ने उनका स्वागत किया, जो मिजो समुदाय की पारंपरिक जीवनशैली और रीति-रिवाजों को दर्शाता है. उनके सम्मान में, संग्रहालय में मिजो लोक नृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक खेल और वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन किया गया. साथ ही, वहां हस्तशिल्प और पारंपरिक हथकरघा (हैंडलूम) प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया गया.

President मुर्मु ने ‘पारंपरिक मिजो गांव’ में भी मिजोरम के राजकीय वृक्ष (मेसुया फेरिया) का एक पौधा लगाया.

इस दौरे पर President मुर्मु के साथ Governor के अलावा, कला और संस्कृति मंत्री सी. लालसाविवुंगा, आइजोल दक्षिण-थर्ड की विधायक बैरिल वन्नेइसांगी, मुख्य सचिव खिल्ली राम मीणा, Police महानिदेशक शरद अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

अधिकारियों के अनुसार, मिजोरम की राजधानी के पास केल्सिह में हाल ही में स्थापित ‘रोपुलियानी ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ (आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय) का नाम रोपुलियानी के नाम पर रखा गया है. वह मिजो समुदाय की एक प्रमुख महिला मुखिया और शुरुआती आदिवासी नेता थीं, जिन्होंने तत्कालीन लुशाई हिल्स में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का विरोध किया था.

इस संग्रहालय का उद्घाटन 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने वर्चुअल माध्यम से किया. औपनिवेशिक शासन का विरोध करने के कारण अंग्रेजों ने रोपुलियानी को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उन्हें जेल में डाल दिया गया. बाद में उन्हें चटगांव पहाड़ी क्षेत्र (जो अब बांग्लादेश में है) के रंगमती ले जाया गया, जहां जनवरी 1895 में कैद के दौरान ही उनका निधन हो गया.

यह संग्रहालय आइजोल जिले के ऐबॉक ब्लॉक में स्थित केल्सिह नामक एक ग्रामीण क्षेत्र के ‘ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (आदिवासी अनुसंधान संस्थान) में स्थापित किया गया है. यह जगह अब एक पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में भी उभर रही है.

मिजोरम Government द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस संग्रहालय परिसर में एक मुख्य संग्रहालय भवन, एक ओपन-एयर थिएटर, एक पारंपरिक झोपड़ी, एक हेरिटेज वॉक, ‘बिरसा मुंडा ट्राइबल प्राइड गार्डन’, एक कैफेटेरिया और स्टाफ क्वार्टर जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं.

इस परियोजना को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है. इसका उद्देश्य India की स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदानों को याद करना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को उजागर करना है.

मिजोरम के बाद, President मुर्मु 1 दिसंबर को नागालैंड जाएंगी. वहां वह कोहिमा से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित किसामा के ‘नागा हेरिटेज विलेज’ में 27वें ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी.

–

एमएस/

Share