Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

अंगोला के व‍िदेश मंत्री से म‍िले राजदूत विधु पी. नायर, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

अंगोला के व‍िदेश मंत्री से म‍िले राजदूत विधु पी. नायर, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

लुआंडा, 29 नवंबर . अंगोला में India के राजदूत विधु पी. नायर ने देश के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो से मुलाकात की. इस दौरान भारत-अंगोला संयुक्त आयोग की आगामी बैठक को लेकर चर्चा हुई. दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी बातचीत हुई.

अंगोला की राजधानी लुआंडा में स्थित भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने India और अंगोला के बीच होने वाली आगामी संयुक्त आयोग बैठक की तैयारियों पर चर्चा की. साथ ही आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया.

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब पिछले साल India की President द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा की थी. यह किसी भारतीय President की अंगोला की पहली यात्रा थी. यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 40 साल पूरे होने के अवसर पर हुआ था.

नवंबर 2025 में President द्रौपदी मुर्मु ने लुआंडा में अंगोला के President जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लोरेंको से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई थी.

उस समय President सचिवालय ने बयान जारी कर कहा था कि भारत, अंगोला के विकास में एक भरोसेमंद भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है. यह सहयोग न केवल द्विपक्षीय स्तर पर बल्कि भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के व्यापक ढांचे के तहत भी जारी रहेगा.

President मुर्मु के लुआंडा पहुंचने पर विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो ने उनका स्वागत किया था. अपनी यात्रा के दौरान President ने 11 नवंबर को अंगोला की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, India और अंगोला ने 30 जनवरी 2017 को संयुक्त आयोग की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके बाद 7 सितंबर 2020 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और टेटे एंटोनियो ने वर्चुअल माध्यम से इसकी पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की थी.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने आपसी संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की व्यापक समीक्षा की थी और व्यापारिक संबंधों को और विविध बनाने पर सहमति बनाई थी. चर्चा के दौरान स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटलीकरण और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर खास जोर दिया गया था.

India और अंगोला के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और भविष्य में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है.

–

एवाई/वीसी

Share