Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति, जयशंकर से आज मिलेंगे विदेश मंत्री रासमुसेन

भारत डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति, जयशंकर से आज मिलेंगे विदेश मंत्री रासमुसेन

भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति, जयशंकर से आज मिलेंगे विदेश मंत्री रासमुसेन

New Delhi, 28 नवंबर . दो दिवसीय India दौरे पर आए डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन Saturday को New Delhi पहुंचे. विदेश मंत्रालय में उत्तरी यूरोप की अतिरिक्त सचिव पूजा कपूर ने उनका स्वागत किया. अपनी यात्रा के दौरान रासमुसेन विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डेनमार्क के विदेश मंत्री का New Delhi में स्वागत है. दोनों देशों के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश मंत्री जयशंकर और डेनमार्क के समकक्ष रासमुसेन पांचवीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

India और डेनमार्क के बीच वर्ष 2020 में स्थापित ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के तहत स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. दोनों देशों के बीच यह साझेदारी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और हरित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी.

रासमुसेन की यह यात्रा 27 से 28 नवंबर तक निर्धारित है. इससे पहले उन्होंने Friday को Bengaluru का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म्स और क्वांटम टेक्नोलॉजी कंपनी क्यूपीआईएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

Bengaluru में हुई बैठकों में अंतरिक्ष, रक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई. उन्होंने कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे और डेनमार्क की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की.

डेनमार्क के विदेश मंत्री ने India के कुशल पेशेवरों की प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा,” डेनमार्क की कंपनियां भारतीय प्रतिभाओं के साथ काम करने के अवसर तलाश रही हैं.” इस दौरान India में तकनीकी प्रतिभाओं की उपलब्धता पर एक रिपोर्ट भी जारी की गई.

India और डेनमार्क के बीच राजनयिक संबंध सितंबर 1949 में स्थापित हुए थे. सितंबर 2020 में Prime Minister Narendra Modi और डेनमार्क की Prime Minister मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान इन संबंधों को ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक पहुंचाया गया था.

पांचवीं संयुक्त आयोग बैठक से दोनों देशों के बीच Political, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हरित विकास के साझा एजेंडे को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

–

केआर/

Share