Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर, अखिलेश और आजम की तस्वीर पर लगाया क्रॉस, मुजफ्फरनगर दंगों का किया जिक्र

Lucknow में लगा विवादित पोस्टर, अखिलेश और आजम की तस्वीर पर लगाया क्रॉस, मुजफ्फरनगर दंगों का किया जिक्र

Lucknow, 28 नवंबर . चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में Political हलचल तेज है. इस बीच Saturday को Lucknow में लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें Samajwadi Party पर निशाना साधा गया है.

Lucknow के बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर एक Political पोस्टर लगाया गया, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान की तस्वीरें थीं, जिन पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बना हुआ था. पोस्टर में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के Chief Minister (दंगों के दौरान) और आजम खान को मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री (दंगों के दौरान) बताया गया है. साथ ही, इसमें लिखा है, मुजफ्फरनगर दंगों के दोषियों को मुसलमानों का नेता नहीं माना जा सकता.

पोस्टर के बीच में अल जजीरा की एक खबर का स्क्रीनशॉट लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि राहत शिविरों में रह रहे भारतीय बच्चे ठंड से मर रहे हैं और मुजफ्फरनगर में दंगों के बाद के कुछ हफ्तों में करीब 30 बच्चों की कड़ाके की ठंड से मौत होने का भी जिक्र है. होर्डिंग पर बड़े अक्षरों में लिखा है कि मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते. नीचे ‘समस्त अब्दुल समाज उत्तर प्रदेश’ लिखा हुआ है. यह पोस्टर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोट बैंक को लेकर चल रही सियासत से जुड़ा माना जा रहा है.

मुजफ्फरनगर दंगा उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक माना जाता है. साल 2013 में हुए इस दंगे में बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ा था. ठंड और अव्यवस्था के कारण शिविरों में बच्चों की मौत की खबरों ने उस समय देशभर में चिंता पैदा कर दी थी. अब चुनावी माहौल में एक बार फिर उस घटना का जिक्र कर Political निशाना साधा जा रहा है.

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पोस्टर किसने और किस संगठन की ओर से लगाया गया है.

–

एससीएच/पीएम

Share