Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

‘पंचायत’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर नीना गुप्ता ने ट्रेंड को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ये एक सर्कल है

‘पंचायत’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर नीना गुप्ता ने ट्रेंड को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं ये एक सर्कल है

‘पंचायत’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर नीना गुप्ता ने ट्रेंड को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ये एक सर्कल है

Mumbai , 28 नवंबर . 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी 2026) में वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 5’ के पहले एपिसोड का वर्ल्ड प्रीमियर और विशेष स्क्रीनिंग रखी गई. स्क्रीनिंग से पहले Actress नीना गुप्ता और फैसल मलिक ने मीडिया के साथ बातचीत की.

नीना गुप्ता ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि ओटीटी और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए, क्योंकि आखिरकार यह एक ही माध्यम है. Actress ने आगे यह भी समझाया कि फिल्म और सीरीज की दुनिया में ट्रेंड हमेशा गोल-गोल घूमता रहता है.

उन्होंने कहा, “यह एक तरह का सर्कल है, कभी एक चीज अच्छी होती है, तो सब वैसे ही बनाने लगते हैं, फिर उसका टाइम खत्म हो जाता है. एक समय था, जब यंग एंग्री मैन जैसी फिल्में आया करती थीं, फिर कुछ और आ गया. तो ये एक सर्कल है, जहां चीजें बदलती रहती हैं. कोई आता है, कोई जाता है.”

नीना गुप्ता ने कहा कि इफ्फी जैसे मंच नए फिल्ममेकर्स और कलाकारों के लिए काफी मददगार हैं. उन्होंने कहा, “यह एक इंटरनेशनल और बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है.”

वहीं, Actor फैसल मलिक ने भी स्क्रीनिंग से पहले मीडिया के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी रामायण-2 में वे कुंभकर्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे.

उन्होंने पंचायत सीरीज की स्क्रीनिंग पर कहा, “इफ्फी में पिछली बार भी हमारी सीरीज पंचायत को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला था, तो इतना प्यार, मोहब्बत हमारी सीरीज को पहले ही मिल चुका है और अब जो हो रहा है, वह और भी मजेदार है.”

रामायण-2 को लेकर उन्होंने कहा, “रामायण जैसी फिल्म में काम मिलना ही बहुत खुशी की बात है और अंदर से बहुत ज्यादा खुशी हो रही है. मुझे लगता है कि India के इतिहास में ग्राफिक्स, लुक्स, शो के मामले में इससे अच्छी फिल्म बनी नहीं है और उसके लिए बहुत ज्यादा तैयारी चल रही है, देखिए क्या होता है. चार महीने बाद शूटिंग शुरू करेंगे.”

–

एनएस/एबीएम

Share