Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘सामना’ में संसद के विशेष सत्र को लेकर केंद्र पर निशाना, परिसीमन विधेयक को बताया सत्ता का दांव

‘सामना’ में संसद के विशेष सत्र को लेकर केंद्र पर निशाना, परिसीमन विधेयक को बताया सत्ता का दांव

Mumbai , 28 नवंबर . संसद के शीतकालीन अधिवेशन को टालकर विशेष अधिवेशन बुलाने के Government के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ ने तीखा संपादकीय लिखा है. ‘सामना’ ने विशेष अधिवेशन को डिलिमिटेशन (परिसीमन) विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए Government का नया दांव बताया है.

संपादकीय में कहा गया है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा social media के माध्यम से विशेष अधिवेशन की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे पहले Government ने विपक्ष और संसद के अन्य प्रमुख नेताओं से चर्चा करने का सौजन्य तक नहीं दिखाया. रिजिजू ने social media पर सूचना दी कि Government ने Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला से 30 नवंबर को और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर को अधिवेशन बुलाने का अनुरोध किया है.

सामना के अनुसार, Government पहले निर्णय लेती है, अपना दांव चलती है और बाद में Lok Sabha अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को सूचित करती है. यह विशेष अधिवेशन है और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन यानी डिलिमिटेशन विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए यह दूसरा दांव खेला गया है. 2026 के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए हुए सौ दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन संसद का सत्रावसान नहीं किया गया था. इसके कारण Government ने अल्प सूचना पर कभी भी संसद का सत्र बुलाने का अधिकार अपने हाथ में रखा था.

संपादकीय में दावा किया गया है कि विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए Government को दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है. यह आंकड़ा Government जुटा नहीं पाई थी. इसलिए 17 अप्रैल 2026 को यह विधेयक Lok Sabha में गिर गया. अब Government इस विधेयक को दोबारा ला रही है, तो दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा उसने किस रास्ते से जुटाया, यह सवाल उठाया गया है.

तमिलनाडु की डीएमके और Maharashtra की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधेयक के पक्ष में मतदान करने की चर्चा पर सामना ने कहा है कि ऐसा हुआ तो इन दोनों दलों का अपनी विचारधारा के साथ विश्वासघात होगा. डीएमके और कांग्रेस के बीच इस समय दरार है. डीएमके ने कांग्रेस से नाता तोड़कर इंडिया गठबंधन से दूरी बना ली है. फिर भी उसके नेता बार-बार भाजपा की मदद न करने की बात करते हैं.

निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन विधेयक पर संपादकीय में कहा गया है कि राज्यों की जनसंख्या के अनुपात में Lok Sabha की सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसलिए उत्तर India में जनसंख्या अधिक होने के कारण वहां सीटों की संख्या में भारी वृद्धि होगी, जबकि दक्षिण के राज्यों ने जनसंख्या पर नियंत्रण रखा है, इसलिए वहां सीटों की संख्या उतनी नहीं बढ़ेगी. दक्षिण के राज्यों को इस विधेयक पर आपत्ति है. केरल और तमिलनाडु के दल भी इसका विरोध कर रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी मोदी-शाह Government में शामिल है, लेकिन वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी ने भी अब विधेयक के विरोध में आवाज उठाई है.

–

एससीएच/एबीएम

Share