गुरदासपुर में ‘निशान साहिब’ हटाने के मामले में एनएचआरसी ने भेजा नोटिस, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

New Delhi, 28 नवंबर . राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के दल्ला मोर कादियान गांव में पवित्र ‘निशान साहिब’ को हटाए जाने से जुड़ी एक शिकायत पर संज्ञान लिया है. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और Police महानिदेशक (डीजीपी) को दो सप्ताह के भीतर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया है.
शिकायत के अनुसार, एक स्थानीय किसान ने गुरुद्वारे के लंगर हॉल के निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन का 10 मरला हिस्सा दान किया था. इसके बाद, सिख समुदाय के लोगों ने सिख परंपराओं और गुरमत मर्यादा के अनुसार वहां ‘निशान साहिब’ स्थापित किया. हालांकि, एक विरोधी समूह से जुड़े कुछ उपद्रवियों ने कथित रूप से पवित्र ‘निशान साहिब’ को हटा दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.
इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पाया कि प्रथम दृष्टया यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला लगता है. इसके अनुसार, आयोग ने ‘मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993’ की धारा 12 के तहत इस मामले का संज्ञान लिया और पंजाब के मुख्य सचिव तथा डीजीपी को जांच करने और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.
आयोग ने अधिकारियों को उस आदेश या आवेदन की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है, जिसके तहत ‘निशान साहिब’ को हटाने के लिए अधिकृत किया गया था.
अगर ऐसा कोई आदेश या आवेदन जारी नहीं किया गया था, तो अधिकारियों से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. इसमें उन्हें यह बताना होगा कि किन परिस्थितियों में ‘निशान साहिब’ को हटाने के लिए Governmentी तंत्र का इस्तेमाल किया गया और इस घटना के संबंध में क्या कार्रवाई की गई.
एनएचआरसी ने संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और आरोपों की उचित जांच करने को कहा है. आयोग ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे सुरक्षा उपाय किए जाएं, जिससे सिखों के धार्मिक प्रतीकों, उनकी भावनाओं और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का सम्मान सुनिश्चित हो सके.
–
डीसीएच/


