नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, ताकि उन्हें सद्बुद्धि आए: पीएम मोदी

New Delhi, 29 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Sunday को India रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा कि नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए, ताकि उन्हें शायद सद्बुद्धि आए.
पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी भारतीय विकसित India का संकल्प लेकर निकले हैं. भाषा, परिवेश, खान-पान और जीवनशैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हमारा संकल्प एक है और वह संकल्प विकसित India के निर्माण का है. हां, लेकिन ऐसी बातें उन्हें पसंद नहीं आतीं, जो विवादों में सत्ता के सपने देखते हैं, India को टुकड़ों में देखते हैं और देश की उपलब्धियों पर नाराज फूफा बने घूमते रहते हैं. मैं तो कहूंगा कि ऐसे नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए, ताकि उन्हें शायद सद्बुद्धि आए.
पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह आयोजन असम और नॉर्थ-ईस्ट के साथ-साथ India की कला और हमारी सामूहिक चेतना का भी उत्सव है. यह भी सुखद है कि India रत्न भूपेन हजारिका जी की जन्म शताब्दी का समारोह गुवाहाटी से शुरू हुआ था, लेकिन इसका समापन देश की राजधानी में हो रहा है और इससे पहले महान योद्धा वीर लाचित बरफुकन जी की 400वीं जयंती का भव्य कार्यक्रम भी दिल्ली में आयोजित हुआ था. यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की बहुत सुंदर मिसाल है. भूपेन दा के प्रति मेरी आत्मीयता एक और वजह से भी विशेष है. वे असम के महान संतान थे लेकिन वे Gujarat के दामाद थे. मैं भूल नहीं सकता जब 11 हजार कलाकारों ने एक साथ बिहू प्रस्तुत किया था, तब पूरी दुनिया ने असम की सांस्कृतिक शक्ति को देखा था.
उन्होंने असम का आभार जताते हुए कहा कि भूपेन हाजरिका जी की स्मृति में हिमंता बिस्वा सरमा Government ने एक नया पुरस्कार शुरू किया है और उषा मंगेशकर जी के सम्मान के साथ यह शुरुआत हुई है. उषा दीदी का सम्मान भूपेन दा की विरासत और संगीत जगत का सम्मान है. असम और देश की अनेक पीढ़ियां भूपेन दा और उषा दीदी के गीतों को सुनकर बड़ी हुई है. मुझे पूरा विश्वास है कि आज लता दीदी और आशा दीदी जहां भी होंगी, हमें बहुत आशीर्वाद दे रही होंगी.
उन्होंने आगे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेन दा गाते थे संगीत के सुरों को आत्मा देने के लिए. वे लिखते थे, शब्दों को नया जीवन देने के लिए. वे संगीत रचते थे, समाज को जोड़ने के लिए. मैं मानता हूं कि भूपेन दा ने केवल गीत नहीं लिखे, उन्होंने अपने गीतों में एक युग लिखा. युवा भूपेन हजारिका जी ने एक नए असम और नए India के निर्माण का संकल्प लिया था और आज हम अपनी आंखों से नए India का निर्माण होते देख रहे हैं. आज की युवाशक्ति स्टार्टअप बना रही है, अंतरिक्ष में रॉकेट भेज रही है और एग्रीकल्चर, फाइनेंस, स्पोर्ट्स तथा साइंस के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.
–
एसके/डीएससी


