कांग्रेस ने झामुमो से की अपील- परिसीमन बिल का करें विरोध

रांची, 29 नवंबर . प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर Jharkhand में आदिवासी Political प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर कांग्रेस ने Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से विरोध में साथ आने की अपील की है.
कांग्रेस का कहना है कि प्रस्तावित परिसीमन में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी उसी अनुपात में वृद्धि सुनिश्चित की जानी चाहिए. पार्टी ने Jharkhand में आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या मौजूदा 28 से बढ़ाकर 42 करने की मांग उठाई है.
29 नवंबर को जारी बयान में कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और एआईसीसी के Jharkhand प्रभारी के. राजू ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन कानून में विधानसभा और संसदीय सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की परिकल्पना की गई है, लेकिन आदिवासी समुदाय के Political प्रतिनिधित्व को उसी अनुपात में सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक संशोधन का स्पष्ट प्रावधान नहीं है.
उन्होंने कहा कि Jharkhand जैसे आदिवासी बहुल राज्य में परिसीमन का सवाल केवल निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय के Political प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण से भी जुड़ा है.
कांग्रेस के अनुसार, राज्य में आदिवासी प्रतिनिधित्व की मौजूदा हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या 28 से बढ़ाकर 42 करना जरूरी है. के राजू ने झामुमो से विधेयक का विरोध करने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल इंडिया गठबंधन की एकजुटता का मामला नहीं, बल्कि आदिवासी Political सशक्तिकरण की रक्षा से जुड़ा विषय है.
उन्होंने विश्वास जताया कि आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय की वकालत करने वाला झामुमो इस मुद्दे पर कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ खड़ा होगा. कांग्रेस ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना और अधिकारों पर भी सवाल उठाए हैं.
पार्टी के मुताबिक, आयोग में Prime Minister द्वारा चयनित Supreme Court के एक न्यायाधीश, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे. आयोग को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं पुनर्निर्धारित करने का व्यापक अधिकार दिया जाएगा.
कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अपनी चिंताओं का हवाला देते हुए आशंका जताई है कि प्रस्तावित व्यवस्था का इस्तेमाल सत्तारूढ़ दल को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए हो सकता है.
पार्टी ने Jharkhand में आदिवासी आबादी के उचित Political प्रतिनिधित्व, संघीय निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अखंडता की रक्षा के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होकर विधेयक का विरोध करने की अपील की है.
–
एसएनसी/एमएस


