Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

एनसीआरटीसी को मिला आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, ग्रीन बिल्डिंग अभियान में अग्रणी भूमिका के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

एनसीआरटीसी को मिला आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, ग्रीन बिल्डिंग अभियान में अग्रणी भूमिका के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

गाजियाबाद, 28 नवंबर . राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को देश में ग्रीन बिल्डिंग अभियान को बढ़ावा देने और पर्यावरण अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिष्ठित आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. सीआईआई इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के 13वें संस्करण के तहत एनसीआरटीसी को यह पुरस्कार ‘India में ग्रीन बिल्डिंग अभियान का नेतृत्व करने वाले Governmentी संगठन’ की श्रेणी में प्रदान किया गया. यह सम्मान शहरी और क्षेत्रीय परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर में पर्यावरण अनुकूल निर्माण पद्धतियों तथा ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग प्रणालियों को अपनाकर सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए दिया गया है.

एनसीआरटीसी लगातार पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में काम कर रहा है. इसके तहत नमो India स्टेशनों, डिपो और अन्य भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं. एनसीआरटीसी ने कुल 15 मेगावॉट पीक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है. इसमें से अब तक 8.2 मेगावॉट पीक क्षमता से सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है. इसके अलावा दुहाई स्थित नमो India डिपो में देश की अपनी तरह की पहली ‘सोलर ऑन ट्रैक’ परियोजना भी स्थापित की गई है. नमो India कॉरिडोर के स्टेशनों, वायाडक्ट और डिपो में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है.

इन प्रयासों के माध्यम से निगम निर्माण और संचालन के प्रत्येक स्तर पर पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा दे रहा है. एनसीआरटीसी देश में अपनी तरह का पहला 110 मेगावॉट क्षमता वाला कैप्टिव सोलर पावर प्लांट भी स्थापित कर रहा है. इस परियोजना के शुरू होने के बाद दिल्ली-मेरठ नमो India कॉरिडोर की लगभग 60 प्रतिशत बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो सकेगी. इससे कॉरिडोर का संचालन स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित होगा. साथ ही ऊर्जा की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी.

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नमो India परियोजना की परिकल्पना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी पर्यावरणीय समस्याओं के दीर्घकालिक समाधान के रूप में की गई थी. परियोजना की शुरुआत से ही सतत विकास को इसका प्रमुख सिद्धांत बनाया गया है. निगम अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के हर स्तर पर पर्यावरण अनुकूल निर्माण पद्धतियों, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे उपायों को शामिल कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यह सम्मान स्वच्छ और कम कार्बन उत्सर्जन वाले क्षेत्रीय परिवहन के भविष्य की दिशा में प्रयासों को और मजबूती देगा. एनसीआरटीसी के नाम अब तक कुल 31 आईजीबीसी-पंजीकृत परियोजनाएं दर्ज हो चुकी हैं. इनमें नमो India स्टेशन, डिपो और रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) शामिल हैं. प्रमुख परियोजनाओं में मुरादनगर और गाजियाबाद स्थित रिसीविंग सब-स्टेशन के अलावा आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई नमो India स्टेशन तथा दुहाई डिपो शामिल हैं. इन परियोजनाओं में ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मानकों को अपनाया गया है.

निगम के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साहिबाबाद और गुलधर नमो India स्टेशन हैं. ये दोनों स्टेशन India में आईजीबीसी की नेट-जीरो एनर्जी (ऑपरेशंस) रेटिंग हासिल करने वाले पहले स्टेशन बन गए हैं. यह उपलब्धि दर्शाती है कि एनसीआरटीसी परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ-साथ उसके संचालन में भी सतत विकास के सिद्धांतों को प्राथमिकता दे रहा है. सीआईआई इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. शेखर रेड्डी ने कहा कि एनसीआरटीसी को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड मिलना आधुनिक परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर में सतत विकास को शामिल करने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि 23 स्टेशनों सहित कुल 31 आईजीबीसी-पंजीकृत परियोजनाएं और नेट-जीरो परियोजनाओं के विकास की पहल निगम के व्यापक पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती हैं. एनसीआरटीसी ने सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अन्य संगठनों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. गौरतलब है कि आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड उन संस्थानों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में ग्रीन बिल्डिंग अभियान को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है. पुरस्कार विजेताओं का चयन आईजीबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वाली जूरी ने किया.

ग्रीन बिल्डिंग के क्षेत्र में India की उपलब्धियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में ग्रीन बिल्डिंग का कुल पंजीकृत क्षेत्रफल 16.55 बिलियन वर्ग फुट तक पहुंच गया है. एनसीआरटीसी को मिला यह सम्मान सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की बढ़ती अहमियत को रेखांकित करता है. यह भी साबित करता है कि आधुनिक परिवहन नेटवर्क केवल बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

–

पीकेटी/पीएम

Share