Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, 14 दिसंबर को सुनवाई

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली Police ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, 14 दिसंबर को सुनवाई

New Delhi, 28 नवंबर . कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल होने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली Police ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है. Police ने रिपोर्ट में कहा है कि सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, लेकिन उस समय उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था. उन्होंने वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी.

Police ने अदालत को बताया कि इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और गृह मंत्रालय से की गई है. Police ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से भी कुछ रिकॉर्ड मांगे हैं और उनके जवाब का इंतजार है.

अदालत ने Police को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की गई है.

सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता हासिल की थी, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की मतदाता सूची में शामिल था. याचिका में सवाल उठाया गया है कि नागरिकता हासिल करने से पहले उनका नाम New Delhi की मतदाता सूची में किस आधार पर दर्ज किया गया था और इसके लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया.

शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि वर्ष 1982 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची से हटाया क्यों गया और यदि वर्ष 1983 में नागरिकता हासिल की गई, तो उससे पहले मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किन दस्तावेजों का सहारा लिया गया. याचिकाकर्ता ने इस प्रक्रिया में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका जताई है.

इस मामले में इससे पहले 18 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली Police से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी थी. यह सुनवाई वर्ष 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम कथित तौर पर शामिल कराने के मामले में First Information Report दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल शिकायत पर हुई थी.

शिकायतकर्ता और अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने अदालत में वर्ष 1980, 1981 और 1983 की सत्यापित मतदाता सूचियों की प्रतियां दाखिल की थीं. इससे पहले 6 नवंबर को अदालत ने शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी थी.

मामले की नए सिरे से सुनवाई हो रही है. इससे पहले 21 सितंबर को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मामले को पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया था. विशेष अदालत ने कहा था कि मजिस्ट्रेट का आदेश तर्कसंगत नहीं था और शिकायत पर कानून के अनुसार नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए.

मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी. शिकायत में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी का नाम New Delhi विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में वर्ष 1980 में शामिल हुआ था, जबकि उन्होंने भारतीय नागरिकता वर्ष 1983 में हासिल की थी. आरोप के मुताबिक, उनका नाम वर्ष 1982 में मतदाता सूची से हटाया गया और बाद में फिर शामिल किया गया.

–

डीएससी

Share