कराची में छह मंजिला इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 11 हुई, आठ लोग अब भी लापता

इस्लामाबाद, 28 नवंबर . Pakistan के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में छह मंजिला इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. Saturday को बचावकर्मियों ने मलबे से तीन और शव बरामद किए, जबकि कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं.
बचाव अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान जारी है. रेस्क्यू 1122 के एक अधिकारी ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि बचाव दल भारी मशीनरी और विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाने में जुटे हैं.
यह इमारत Wednesday को सिंध प्रांत के कराची शहर के बलोच कॉलोनी इलाके में निर्माणाधीन अवस्था में ढह गई थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, 14 घायल हुए थे और कई लोग मलबे में फंसे थे.
Friday को बचावकर्मियों ने करीब 54 घंटे तक मलबे में फंसे 28 वर्षीय एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला था.
सिंध के Chief Minister मुराद अली शाह ने घटना के बाद तीन अधिकारियों को हटाने, सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी के 16 कर्मचारियों को निलंबित करने और उनकी कथित भूमिका व लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं.
इमारत के मालिकों, बिल्डर, वास्तुकार, स्ट्रक्चरल इंजीनियर और ठेकेदारों के खिलाफ कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर Police मामला दर्ज किया गया है.
इस बीच, कराची कमिश्नर कार्यालय ने बताया कि शहर में अवैध और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के तहत 516 इमारतों को सील किया गया है.
Pakistan में इमारतों और छतों के ढहने की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं. कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और घटिया निर्माण सामग्री को ऐसी दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह माना जाता है.
15 अक्टूबर को Pakistan के पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक स्कूल की इमारत ढहने से कम से कम 31 लोगों की मौत हुई थी. मृतकों में 30 छात्र और एक महिला शिक्षक शामिल थे. स्थानीय बचाव अधिकारियों के अनुसार, स्कूल की छत का निर्माण कमजोर था और संकरी गलियों में स्थित होने के कारण बचाव अभियान में भी मुश्किलें आई थीं.
–
डीएससी


