हाटी समुदाय को एसटी दर्जा बरकरार, ढाई लाख लोगों को मिलेगा लाभ : हर्षवर्धन चौहान

शिमला, 28 नवंबर . Himachal Pradesh ने उद्योग मंत्री और शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने हाटी समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे को बरकरार रखने के हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इसे 50 साल के लंबे संघर्ष के बाद मिली ऐतिहासिक जीत बताया है. उन्होंने केंद्र Government पर आरोप लगाया कि वह परिसीमन (डिलिमिटेशन) के जरिए अपने Political एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण का इस्तेमाल एक बहाने के तौर पर कर रही है.
हर्षवर्धन चौहान ने से बात करते हुए कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. हाईकोर्ट में पिछले तीन साल से ट्रांसगिरी क्षेत्र को जनजाति घोषित करने का मामला लटका हुआ था. आज हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है और संसद द्वारा ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोगों को दिए गए एसटी के दर्जे को बहाल कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है, क्योंकि पिछले 50 साल से ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोग यह लड़ाई लड़ रहे थे.
उन्होंने कहा कि वर्ष 1968 में जौनसार बाबर, जो आज उत्तराखंड का हिस्सा है, उसे जनजातीय दर्जा दिया गया था. उसी तर्ज पर ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोग, जो सिरमौर जिले का हिस्सा हैं, लंबे समय से इसी दर्जे की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर भी एक समय पर सिरमौर का ही हिस्सा हुआ करता था, इसलिए ट्रांसगिरी के लोगों की मांग पूरी तरह से जायज थी.
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को केंद्र Government के समक्ष भी कई बार उठाया गया. संसद में भी पूर्व सांसदों ने इस आवाज को उठाया. हिमाचल विधानसभा से भी दो बार, वर्ष 1996 और वर्ष 2006 में, उन्होंने स्वयं विधानसभा के सदन से इस प्रस्ताव को पास कराकर केंद्र Government को भिजवाया था. इसके बाद तत्कालीन Prime Minister मनमोहन सिंह ने हिमाचल Government को फंड दिए. हिमाचल Government ने विश्वविद्यालय के ट्राइबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की कमेटी का गठन किया और उस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी दी, लेकिन रजिस्ट्रार जनरल ऑफ ट्राइब्स (आरजीआई) ने इस प्रस्ताव को एक-दो बार खारिज कर दिया था. .
उन्होंने कहा कि इसके बाद वर्ष 2019-20 में इस मुद्दे को फिर से केंद्र Government के सामने उठाया गया. 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों से इसे पास कराकर हिमाचल Government को भेजा गया. 1 जनवरी 2024 को हिमाचल Government ने इसे अधिसूचित किया, लेकिन 4 जनवरी 2024 को हाईकोर्ट में इस पर रोक लगा दी गई थी. इस तरह यह मामला पिछले तीन साल से हाईकोर्ट में लटका हुआ था.
उन्होंने कहा कि पूर्व महाधिवक्ता श्रवण डोगरा ने इस मामले की बहुत ही मजबूती से पैरवी की. उन्होंने हाई कोर्ट में मेंटेनेबिलिटी के मुद्दे पर तर्क रखा और कहा कि जब संसद से कोई अधिनियम पारित हो जाए, तो हाई कोर्ट को उस पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने Supreme Court के विभिन्न फैसलों को भी अदालत के सामने रखा. इसके बाद हाई कोर्ट की बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से जो सपना देख रहे थे, वह आज पूरा हुआ है. इससे ट्रांसगिरी क्षेत्र के ढाई लाख लोगों को लाभ मिलेगा. इसका क्रियान्वयन आज से ही शुरू हो जाएगा.
परिसीमन बिल के मुद्दे पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि परिसीमन बिल को महिला आरक्षण बिल के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जबकि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद में पास हो चुका है. उसमें यह प्रावधान है कि अगर इसे लागू किया जाता है, तो वर्तमान 542 सीटों में से एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.
उन्होंने कहा कि अभी देश में जनगणना का काम चल रहा है. जनगणना को पूरा होने में दो से तीन साल लग जाएंगे. उन्होंने सवाल उठाया कि परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जा रहा है, जो 15-16 साल पुरानी जनगणना है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि परिसीमन का वास्तविक क्रियान्वयन इस तरह से होगा.
–
पीआईएम/वीसी


