‘हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले’ में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, सनातन परंपरा और भारतीय विरासत पर दिया जोर

Lucknow, 28 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ‘हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले’ में Saturday को शामिल हुए. यहां उन्होंने India की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत, सनातन परंपराओं और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव के बारे में बात की. उन्होंने लोगों से भारतीय परंपराओं पर गर्व करने, औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने और सामाजिक एकता बनाए रखने का आग्रह किया.
इसके साथ ही उन्होंने India की तकनीकी उपलब्धियों और नई पीढ़ी के बीच भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि India को विश्व में आध्यात्म की भूमि कहा जाता है. India को लेकर श्री अरबिंदो ने कहा था कि शरीर में जो स्थान आत्मा का होता है, वह दुनिया में India का है और वहां पर आध्यात्म के विषय को लेकर यदि विचार होगा, तो वह सिर्फ देश नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा का प्रतीक होगा.
आज Kanpur में जो आध्यात्मिक मेला है, यह एक बहुत ही सकारात्मक प्रयास है. यह संपूर्ण समाज और देश को एक नई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि देने के लिए है. यह उस परंपरा का प्रतीक है, जो अनादि काल से आज तक श्रेष्ठतम मानवीय मूल्यों को संपूर्ण जगत में प्रसारित करता रहा है. हिंदू संस्कृति ही एकमात्र ऐसी संस्कृति है, जिसकी धार्मिक यात्रा कुंभ मेले में 66 करोड़ लोग आए हैं, जिनमें से 50 लाख लोग विदेशी थे.
उन्होंने कहा कि किसी दूसरे मजहब की धार्मिक यात्रा में उसे न मानने वाले लोग उसमें जाने के इच्छुक नहीं होते हैं, लेकिन कुंभ में 50 लाख विदेशी लोग शामिल हुए थे. वे श्रद्धा से स्नान करते हैं. अपनी आस्था व्यक्त करते हैं. उन्हें किसी ने नहीं कहा था कि कन्वर्ट हो जाओ. यह इस संस्कृति की उदारता, महानता और वैश्विक प्रभाव है.
Prime Minister Narendra Modi ने India की सांस्कृतिक शक्ति को जिस प्रकार से वैश्विक धरातल पर रखा है. उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा भूटान की और दूसरी नेपाल की की थी. पीएम मोदी काठमांडू में जिस प्रकार से रुद्राक्ष धारण करके त्रिपुंड के साथ बाहर आए थे. अमेरिका की पहली यात्रा में उन्होंने देश के तत्कालीन President बराक ओबामा को गीता भेंट के रूप में दी थी. उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर दुनिया भर में स्थापित किया.
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए हिंदू धर्म-संस्कृति के श्रेष्ठतम मानवीय मूल्यों का समाज में पुनः स्मरण कराने के लिए इस प्रकार के आयोजन को बहुत सकारात्मक प्रयास बताया.
‘हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि India दुनिया में एक नए मुकाम की ओर आगे बढ़ रहा है. आज हम एक ऐसे देश हैं, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है. हम तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल के मैन्युफैक्चरर हैं. दूसरे सबसे बड़े मोबाइल हैंडसेट के मैन्युफैक्चरर हैं. डिजिटल ट्रांजैक्शन में दुनिया के नंबर 1 देश हैं. चांद के अछूते कोने, दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले देश हैं. इसी के साथ मंगल ग्रह पर पहले प्रयास में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश India हैं. हिंदू संस्कृति दुनिया की एकमात्र ऐसी संस्कृति है, जहां शिव-शक्ति और अर्धनारीश्वर की परिकल्पना है.
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी यह प्रतिबद्धता है कि नारी शक्ति को देश की संसद में एक तिहाई प्रतिनिधित्व मिले. देश आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वैश्विक दृष्टि से एक नया स्वरूप धारण कर रहा है. ऐसे में India की संसद को भी निश्चित रूप से 21वीं सदी के अनुरूप एक नए स्वरूप में आने की आवश्यकता है. इसलिए परिसीमन बिल को भी लाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र Political दल है, जहां सिर्फ और सिर्फ ‘India माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए जाते हैं. हम तो उस बिंदु पर विचार करते हैं कि तन समर्पित, मन समर्पित और जीवन समर्पित, मैं चाहता हूं कि देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं.
–
डीके/पीएम


