अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोले-झूठ, भय और भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष

आरा, 28 नवंबर . BJP MP अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर देश का विरोध करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दोनों नेताओं को महिला विरोधी और लोकतंत्र विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और जनता के बीच भय एवं भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनियाभर में जाकर India को बदनाम करते हैं और देश में महिलाओं को उनका अधिकार देने के मुद्दे पर विरोध करते हैं.
BJP MP अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके साथी देश तथा दुनिया में भय और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. यह लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाया और लोकतंत्र की हत्या की, आज वही पार्टी वोट चोरी के आरोप लगा रही है. उन्होंने पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए चुनाव से जुड़े पुराने विवादों और आरोपों का भी हवाला दिया.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे नेता महिला विरोधी और लोकतंत्र विरोधी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की Governmentों के कार्यकाल में भी चुनावी अनियमितताओं को लेकर आरोप लगे थे. आज ये लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं और इसी वजह से संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जनता अब विपक्ष की बातों पर भरोसा नहीं कर रही है. विपक्ष के नेता अपनी Political असफलता को छिपाने के लिए झूठ, भय और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.
BJP MP ने कहा कि बिहार में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता और युवाओं को जागरूक करना है. ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संदेश के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के दौर और जयप्रकाश नारायण के संघर्ष के बारे में जानकारी मिल सके.
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती हमेशा लोकतंत्र और सनातन के हित में खड़ी रही है. देश को बचाने के लिए यहां की जनता आज भी आगे आएगी. इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार की धरती को नमन करता हूं. यह वह भूमि है जिसने राजा जनक, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों को जन्म दिया. बिहार का इतिहास देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के संघर्ष से जुड़ा रहा है.
उन्होंने 1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि जब अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा, तब 80 वर्षीय बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को चुनौती दी थी. इसी तरह 1975 में आपातकाल के दौरान 72 वर्षीय जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई और देश के करोड़ों युवाओं को एकजुट किया.
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी की Government की तानाशाही मानसिकता के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया और देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया. जब भी देश पर सीमा के भीतर या बाहर कोई संकट आया है, बिहार के वीरों ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया है. BJP MP ने विश्वास जताया कि लोकतंत्र और देशहित की रक्षा के लिए बिहार की जनता एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
–
एसएके/पीएम


