Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में डीआरआई की कार्रवाई, किंग कोबरा का जहर और बिल्लियों की खाल बरामद

Maharashtra में डीआरआई की कार्रवाई, किंग कोबरा का जहर और बिल्लियों की खाल बरामद

New Delhi, 28 नवंबर . राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने Maharashtra में वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग अभियानों में किंग कोबरा का करीब दो लीटर संदिग्ध जहर, बाघ, तेंदुए और चीते की तीन खाल तथा शिकार में इस्तेमाल होने वाली एक एयर राइफल बरामद की है. इन कार्रवाइयों में छह लोगों को पकड़ा गया है.

डीआरआई ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाए. बरामद सामान और पकड़े गए लोगों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए Maharashtra वन विभाग को सौंप दिया गया है.

डीआरआई ने 25 नवंबर को पुणे के बाहरी इलाके में कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक आयोजन के दौरान ‘ऑपरेशन वेनम शील्ड’ चलाया. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शेयर बाजार में कारोबार करने वाला एक व्यक्ति, जो social media इन्फ्लुएंसर भी है, अवैध जहर का कारोबार कर रहा है और एक बिचौलिये तथा संभावित खरीदार से मिलने वाला है.

इंद्रायणी नदी के पास भीड़भाड़ और कठिन इलाके में निगरानी के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को रोकने के लिए पीछा किया और तीन लोगों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दो बोतलों में करीब दो लीटर किंग कोबरा का संदिग्ध जहर बरामद हुआ. पीछा करने के दौरान जहर के संपर्क में आने से डीआरआई का एक अधिकारी भी घायल हो गया. बरामद जहर और पकड़े गए तीनों लोगों को Maharashtra वन विभाग को सौंप दिया गया है.

26 नवंबर को डीआरआई ने social media के जरिए वन्यजीवों के अवैध ट्रॉफी बेचने की सूचना पर ‘ऑपरेशन फेलाइन विजिल’ चलाया. पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोककर उसके बैग से दो खाल बरामद की गईं, जिनके बाघ और तेंदुए की होने का संदेह है.

इसके बाद पूछताछ के आधार पर नवी Mumbai के एक आवासीय परिसर में तलाशी ली गई. वहां दो महिला आरोपियों के पास से चीते की संदिग्ध खाल और .177 कैलिबर (4.5 एमएम) की ब्रेक-बैरल एयर राइफल (मॉडल 23) बरामद हुई.

प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि तेंदुए की खाल पर गोली लगने का निशान इसी एयर राइफल से किए गए शिकार का परिणाम हो सकता है. तीनों खालों, एयर राइफल और अन्य बरामद सामान को जब्त कर तीनों आरोपियों को Maharashtra वन विभाग के हवाले कर दिया गया है.

किंग कोबरा, बाघ, तेंदुआ और चीता वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं और इन्हें कानून के तहत सर्वोच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है. इन प्रजातियों का शिकार, पकड़ना, अनधिकृत कब्जा और इनके अंगों या खाल का कारोबार प्रतिबंधित है.

डीआरआई ने कहा कि लगातार चलाए गए इन अभियानों का उद्देश्य संगठित वन्यजीव अपराध नेटवर्क को खत्म करना और देश की जैव विविधता की सुरक्षा करना है.

–

डीएससी

Share