बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, लॉज के अंदर नौकरी की तलाश में आई युवती की हत्या

Bengaluru, 27 नवंबर . कर्नाटक के Bengaluru से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. Friday को Bengaluru के कॉटनपेट Police स्टेशन इलाके में एक लॉज के अंदर 22 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर हत्या कर दी गई.
यह घटना सुबह करीब 11 बजे ओटीसी रोड पर स्थित ‘रिलेंसी लॉज’ में हुई, जो थावकल मस्तान दरगाह के पास है. मृतका की पहचान गंगा के रूप में हुई है, जो अनिल कुमार की बेटी थी और केरल के अडूर जिले की रहने वाली थी. उसने नर्सिंग का कोर्स पूरा कर लिया था और नौकरी की तलाश में थी.
आरोपी की पहचान गोकुल कृष्णा (23) के रूप में हुई है, जो केरल के कोल्लम जिले का रहने वाला है. उसने भी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की है और एक कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहा था, जो नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहने वाले छात्रों को नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने में मदद करता था. बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका पिछले चार वर्षों से रिलेशनशिप में थे.
हत्या के एक अन्य मामले में दिल्ली Police ने Friday को तीन आरोपियों को पकड़ा है. दिल्ली Police ने सुभाष प्लेस इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनमें दो नाबालिग आरोपी हैं. अधिकारियों ने Friday को बताया कि शकूरपुर गांव इलाके में एक झगड़े के बाद लड़के को चाकू मार दिया गया था.
Police के अनुसार, यह घटना 26 नवंबर को हुई. मृतक की पहचान 17 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई. अधिकारियों ने बताया कि नौशाद और आरोपियों के बीच किसी छोटी-सी बात को लेकर बहस हुई थी. बताया जा रहा है कि यह विवाद हिंसक हो गया, जिसके दौरान नौशाद को चाकू मार दिया गया.
घायल नौशाद को तुरंत इलाज के लिए भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद जांच के दौरान Police ने तीन आरोपियों को पकड़ा, जिनमें दो नाबालिग और 21 वर्ष का अतीकुर रहमान शामिल है. Police ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने और इस अपराध में शामिल सभी लोगों की अलग-अलग भूमिकाओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
–
डीके/एएस


