Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली में सगाई से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली में सगाई से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी Police

New Delhi, 27 नवंबर . दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस (एनएसपी) थाना क्षेत्र में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली. शकूरपुर में किसी की सगाई से लौट रहे 27 वर्षीय योगेश की आई-20 कार सवार युवकों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल योगेश को महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. Police ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, घटना Thursday देर रात डेढ़ बजे की है. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और योगेश को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके से cctv फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. योगेश की बुआ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अभी तक पूरी घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है. उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ इतना पता चला है कि रात को सगाई से लौटते समय यह घटना हुई. योगेश की उम्र 27 साल थी. Police आई थी लेकिन अभी क्या कार्रवाई हो रही है, हमें नहीं पता.”

वहीं, योगेश की दादी ने बताया, “योगेश सगाई से आ रहा था. उसके साथ और भी लोग थे. योगेश कह रहा था कि इधर से जाऊंगा, मैं तो उधर से ही जाता हूं. दूसरा लड़का बोला नहीं, इधर से चलो. रास्ते में ही मारने-पीटने लगे. दोनों को धक्का देकर वो भागकर आ रहा था, फिर पीछे से क्या मारा, क्या नहीं मारा, हमें नहीं पता.”

परिजनों ने कहा कि योगेश बच्चों को स्कूल ले जाने और ले आने का काम करता था. उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. उन्होंने कहा, “हमारे बच्चे किसी से बोलते भी नहीं हैं. समझ नहीं आ रहा कि क्यों उसके साथ इस तरह की वारदात हुई.” Police मामले की जांच कर रही है.

–

पीआईएम/पीएम

Share