Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

उत्तराखंड: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 18.65 लाख की साइबर ठगी, एक और अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 18.65 लाख की साइबर ठगी, एक और अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 28 नवंबर . उत्तराखंड की चमोली Police ने शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 18.65 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ चमोली Police ने कार्रवाई की है. कर्णप्रयाग में 18 लाख 65 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में Police ने एक और अभियुक्त को Rajasthan की जेल से वारंट-बी पर लाकर न्यायालय में पेश किया है. इस मामले में अब तक दो अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है.

दरअसल, कर्णप्रयाग कोतवाली में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में ठगों ने वादी को दौलत कैपिटल के नाम पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था. इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से कुल 18 लाख 65 हजार रुपये ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की गई. विवेचना के दौरान Rajasthan के टोंक निवासी आशीष मीणा उर्फ लक्की की संलिप्तता सामने आई.

अभियुक्त को Rajasthan Police ने अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया था और वह टोंक जिला कारागार में बंद था. चमोली Police ने इस मामले में साक्ष्य जुटाने के बाद न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त किया और उसे Rajasthan की जेल से तलब कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका न्यायिक अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया गया.

Police के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है. वहीं, एमआरएम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि होल्ड करवाने की कार्रवाई भी की गई है. Police का प्रयास है कि पीड़ित को ठगी गई रकम वापस दिलाई जा सके.

इसी के साथ एसपी अमित श्रीवास्तव ने लोगों से अनजान फोन कॉल और social media पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहने की अपील की है. एसपी ने लोगों को साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है.

–

डीके/पीएम

Share