Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

New Delhi, 28 नवंबर . Union Minister किरेन रिजिजू ने Saturday को कहा कि महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, बल्कि देश का विषय है. उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल को लेकर अब सब कुछ पूरी तरह साफ हो गया है और इसमें किसी भी व्यक्ति या किसी भी राज्य के लिए चिंता की कोई बात नहीं है.

किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “परिसीमन बिल, Lok Sabha और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने और देश में जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने के लिए, अब पूरी तरह स्पष्ट हो गया है, यह दिखाते हुए कि Government ने सबका ध्यान रखा है, सबकी परवाह की है, देश के हर राज्य की परवाह की है, और Prime Minister Narendra Modi के माध्यम से पूरे India देश को महिला सशक्तीकरण पर संदेश दिया है. उन्होंने हमारी विधानसभाओं और Lok Sabha में नारी शक्ति को पूरी तरह 33 प्रतिशत आरक्षण देने की अपील की है. मुझे विश्वास है कि Prime Minister की अपील के बाद, कांग्रेस को भी अपना पुराना रुख और पुरानी मानसिकता बदलनी होगी.”

उन्होंने कहा कि जो भी इसका विरोध करेगा, उसे पूरा देश माफ नहीं करेगा. इससे अच्छे और प्रावधान नहीं हो सकते हैं. हर एक चीज को ध्यान में रखते हुए, India के हर एक राज्य, हर एक समुदाय को ध्यान में रखते हुए संख्या भी बढ़ाने का बिल में प्रावधान है.

किरेन रिजिजू ने कहा, “अब, Prime Minister मोदी द्वारा की गई अपील के बाद, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने वाली बहुत कम पार्टियां अपना Political रुख बदलेंगी और राजनीति खेलना बंद करेंगी और महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन करने के लिए एक साथ आएंगी. अब, सब कुछ बहुत स्पष्ट है कि सभी चिंताएं, सभी भ्रम जो भी रहे होंगे, पूरी तरह से दूर कर दिए गए हैं. बिल में एक भी ऐसा प्रावधान नहीं है, जिससे किसी भी व्यक्ति या किसी भी राज्य को चिंता होनी चाहिए. यह बहुत स्पष्ट है कि महिला सशक्तीकरण, India की महिलाओं को विधानसभाओं और Lok Sabha में पूर्ण प्रतिनिधित्व देना, कोई Political विषय नहीं है, यह एक राष्ट्रीय विषय है.”

उन्होंने कांग्रेस से विशेष अपील करते हुए कहा कि आप अपने ऊपर काला दाग मत लगाइए और इस बिल का समर्थन कीजिए.

बता दें कि Prime Minister मोदी ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “नारीशक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है. वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं. कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही हैं. कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं.”

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि देश की 100 प्रतिशत नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर के रहेंगे. हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है.

–

वीकेयू/एबीएम

Share