Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

कर्नाटक: खिलौना गेंद निगलने से 4 साल की बच्ची की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

कर्नाटक: खिलौना गेंद निगलने से 4 साल की बच्ची की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

दावणगेरे, 28 नवंबर . कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी कस्बे में स्नैक्स के एक पैकेट के अंदर से निकली छोटी खिलौना गेंद निगल लेने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई. यह घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन Saturday को social media पर इस दुखद घटना के बारे में एक चेतावनी संदेश वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया.

मृतक बच्ची की पहचान चन्नागिरी के कौसर मस्जिद इलाके की रहने वाली अलीजा शेख के रूप में हुई है. वह एक निर्माण मजदूर (कंस्ट्रक्शन वर्कर) जमीर की बेटी थी.

Police की शुरुआती जांच के मुताबिक, बच्ची 5 रुपये वाले ‘रीट मोटू पतलू’ स्नैक्स के पैकेट से निकला एक छोटा खिलौना (गेंद) गलती से निगल गई.

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब उसकी मां अपने काम में व्यस्त थीं. जब तक उसकी मां को पता चला कि कुछ गड़बड़ है, तब तक बच्ची की हालत काफी खराब हो चुकी थी.

परिवार वाले तुरंत उसे तालुक अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया. इलाज के बाद, माता-पिता उसे इस उम्मीद में घर वापस ले आए कि उसकी हालत में सुधार होगा. लेकिन, घर लौटने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उसकी मां ने बच्ची के गले में फंसे खिलौने को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी.

Police ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि स्नैक्स के पैकेट में एक छोटा खिलौना (गेंद) था, जिसे बच्ची ने गलती से निगल लिया था. आशंका है कि खिलौना गले में फंस जाने के कारण बच्ची का दम घुट गया.

बताया जा रहा है कि माता-पिता ने बिना Police में शिकायत दर्ज कराए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया. यह घटना तब तक सामने नहीं आई थी, जब तक कि Saturday को social media पर बच्ची की मौत के बारे में एक चेतावनी संदेश वायरल नहीं हुआ, जिससे लोगों का ध्यान इस दुखद घटना की ओर गया.

इस घटना ने स्नैक्स पैकेट के अंदर मिलने वाले छोटे खिलौनों और अन्य चीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन पैकेटों के मामले में जिन्हें छोटे बच्चे खाते हैं. इस साल अगस्त में, कर्नाटक के मैसूर जिले में कुरकुरे के एक पैकेट से निकली प्लास्टिक की एक छोटी खिलौना गेंद को निगल लेने से पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई.

बच्चे की पहचान मुकुंद मयूर के रूप में हुई. वह पूर्व ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष गौराम्मा और शंकर नायक का पोता था, और संतोष तथा ऐश्वर्या का इकलौता बेटा था.

–

एएसएच/एबीएम

Share