राजस्थान: जयपुर में बंद घर के अंदर मिले तीन लोगों के शव, आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड करने की आशंका, जांच जारी

jaipur, 27 नवंबर . jaipur के भट्टा बस्ती थाना इलाके में एक घर के अंदर तीन लोगों के शव मिलने से दहशत फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और एफएसएल को बुलाया गया. अधिकारियों ने बताया कि Police को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर के पास एक बंद घर से एक महिला, उसकी बेटी और बेटे के शव मिले हैं. Police अधिकारी दिलीप ने समाचार एजेंसी को बताया कि Friday सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि रामनगर इलाके में एक घर के अंदर तीन लोग बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं. इसके बाद Police टीम मौके पर पहुंची. वहां पाया कि तीनों लोग मृत अवस्था में पड़े हुए थे. ये तीनों लोग अलग-अलग कमरों में थे.
अधिकारी ने यह भी पुष्टि की एक सुसाइड नोट मौके से बरामद हुआ है. अधिकारी दिलीप ने बताया कि सुसाइड नोट से यह जानकारी हासिल हुई है कि परिवार आर्थिक तौर पर परेशान था. आशंका है कि पहले बेटे ने मां और बेटी की हत्या की होगी और उसके बाद खुद सुसाइड किया होगा. उन्होंने कहा कि अभी तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.
उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट किसी कागज पर नहीं था, बल्कि मोबाइल में मिला है. उसे जब्त कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. आगे की कार्रवाई होने पर जानकारी साझा की जाएगी.
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी नॉर्थ करन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने को बताया कि जब मौके पर पहुंची Police टीम ने घर का दरवाजा खोला, तब एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. उसकी उम्र लगभग 35 साल थी. अन्य दो कमरों में महिलाओं के शव पड़े हुए थे.
उन्होंने बताया कि युवक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट मिला. एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की है और अहम सबूत जुटाए हैं.
–
डीसीएच/


