Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘इमरान सही कह रहे, भीख क्यों मांगें, सभी 403 सीटों पर लड़ें’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर

‘इमरान सही कह रहे, भीख क्यों मांगें, सभी 403 सीटों पर लड़ें’, सपा कांग्रेस गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर

‘इमरान सही कह रहे, भीख क्यों मांगें, सभी 403 सीटों पर लड़ें’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर

Lucknow, 28 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच गठबंधन को लेकर मचे घमासान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर Samajwadi Party ने 5 उम्मीदवार उतारे हैं तो कांग्रेस को 20 नामों का ऐलान कर देना चाहिए.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के ‘क्या हम भीख मांग रहे हैं?’ वाले बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी से कहा, “इमरान सही कह रहे हैं. जब हम अपनी तरफ से सब कर रहे हैं, तो फिर भीख क्यों मांगें? सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ें और ऐलान कर दें कि अगर आपने 5 उम्मीदवार उतारे हैं, तो हम 20 उतारेंगे.”

राजभर ने कहा कि कांग्रेस को अपना तुरुप का इक्का चल देना चाहिए और इससे वे (Samajwadi Party) लाइन पर आ जाएंगे.

ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में 6 दिसंबर को होने वाली सामाजिक समरसता रैली को लेकर कहा, “इस रैली के लिए हमने तीन हजार से अधिक बसों को बुक किया है. उस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, Chief Minister योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत 20 से अधिक मंत्री रहेंगे. डेढ़ लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है. आजमगढ़ के 22 ब्लॉकों में हमारी टीमें गांव-गांव जा रही हैं. पूरी ताकत के साथ यह ऐतिहासिक रैली होगी.”

परिसीमन विधेयक पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “इस बार विपक्ष के लोग ही विधेयक को पास कराएंगे. जब ये (विपक्ष के लोग) गांवों में गए, तो महिलाओं ने लाठियां और बेलन उठा लिए. जब ​​महिलाओं ने सवाल पूछने शुरू किए, तो वे भाग खड़े हुए. परिसीमन विधेयक भी पास होगा और यह (महिला विधेयक) भी पास होगा. अब विपक्ष के लोग ही इन्हें पास कराएंगे, बस देखते जाइए. यह विधेयक बहुमत के साथ पास होगा.”

राजभर ने कहा, “Government 33 प्रतिशत आरक्षण ला रही है. महिलाओं को इसकी जरूरत है और वे इसकी हकदार हैं. यह महिलाओं का अधिकार है, इसलिए इसे लागू करने के लिए जो विपक्ष पहले इसका विरोध कर रहा था, उसे अब खुद आगे आकर समर्थन करना चाहिए.” एसबीएसपी प्रमुख ने Samajwadi Party के घोषणापत्र पर भी सवाल उठाए.

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “विरासत में सत्ता मिल सकती है, लेकिन समझदारी नहीं. अखिलेश यादव के साथ भी यही स्थिति है. 10 लाख परिवारों को बिना पैसे दिए नौकरियां मिली हैं और वे सभी परिवार खुश हैं. अखिलेश यादव को खुद पता नहीं है कि वे क्या बोल रहे हैं. भाजपा Government में पीडीए की हिस्सेदारी, उस वर्ग के लोगों को मिली है. नौकरी में कहीं भी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है.”

मुजफ्फरनगर दंगों के पोस्टरों पर राजभर ने कहा, “मुजफ्फरनगर दंगों के समय अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे. मुजफ्फरनगर में लोग आपस में मर रहे थे. लोग गांव छोड़कर पलायन की स्थिति में थे. उधर एक Chief Minister रहते हुए भी अखिलेश रातभर नाच देख रहे थे. इसलिए जो भी पोस्टर लगाए गए हैं, वे सही लगाए गए हैं.”

–

डीसीएच/

Share