Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘दीपम’ विवाद पर Supreme Court के फैसले का एनडीए ने किया स्वागत, विहिप ने कहा- तमिलनाडु सरकार के मुंह पर तमाचा

‘दीपम’ विवाद पर Supreme Court के फैसले का एनडीए ने किया स्वागत, विहिप ने कहा तमिलनाडु सरकार के मुंह पर तमाचा

‘दीपम’ विवाद पर Supreme Court के फैसले का एनडीए ने किया स्वागत, विहिप ने कहा- तमिलनाडु Government के मुंह पर तमाचा

New Delhi, 28 नवंबर . तमिलनाडु में दीपम जलाने को लेकर Supreme Court के फैसले का देशभर में स्वागत किया जा रहा है. Prime Minister Narendra Modi द्वारा इस फैसले का स्वागत किए जाने के बाद भाजपा, शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सभी नेताओं ने इसे हिंदू आस्था की जीत बताया और तमिलनाडु Government पर Supreme Court के आदेश की अवहेलना करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भगवान मुरुगन दक्षिण India में बहुत बड़े पैमाने पर पूजे जाते हैं. वह हिंदू समाज के आराध्य हैं, इसलिए उनकी आराधना होनी ही चाहिए. भगवान मुरुगन की जय क्यों नहीं होनी चाहिए, यह तो हर हिंदू के मन की आवाज है.

उन्होंने तमिलनाडु Government पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि Government के इशारे पर स्थानीय प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने दीप जलाने से मना कर दिया था. यह सीधे तौर पर Supreme Court के निर्देश की अवहेलना थी. Supreme Court का आदेश सर्वोच्च होता है, उसे देश का कानून माना जाता है, फिर भी उसकी अवहेलना की गई. अब Supreme Court ने सीआरपीएफ की तैनाती की बात कही है और वहां मौजूद ट्रस्टियों को हटा दिया है. कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट के जजों को ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया है और कलेक्टर, कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है. जिन्होंने भगवान मुरुगन का अपमान किया है, उन सभी को जेल जाना चाहिए.

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने भी Supreme Court के फैसले का स्वागत किया और तमिलनाडु Government पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “दीपम का मतलब क्या है? सिर्फ एक दीया जलाना है. अगर लोगों को अपने धर्म का पालन करने के अधिकार से रोका जाता है, तो क्या यह सनातन विरोधी नहीं है? क्या यह Supreme Court के खिलाफ नहीं है, जिसने इस मामले में दिशा-निर्देश तय किए थे.”

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु Government ने कोर्ट की अवमानना का रास्ता चुना. अब उसको जवाब देना चाहिए कि वह त्योहारों, धार्मिक मान्यताओं और आस्थाओं को लेकर तुष्टीकरण की राजनीति क्यों कर रही है, जबकि ये हर भारतीय का जन्मसिद्ध अधिकार हैं.

वहीं, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने भी Supreme Court के फैसले का स्वागत किया. पारीक ने तमिलनाडु Government की उस दलील पर सवाल उठाया, जिसमें कानून-व्यवस्था का हवाला देकर दीप जलाने पर आपत्ति जताई गई थी.

अमितोष पारीक ने कहा कि यह केवल दीपक जलाने का विषय नहीं है, बल्कि पूरे हिंदू समाज की आस्था का विषय है. तमिलनाडु Government ने इस आस्था को आहत किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government अपने आप को धर्मनिरपेक्ष कहती है, लेकिन मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए इतनी आगे बढ़ गई कि उसने Supreme Court के आदेश का पालन करना भी उचित नहीं समझा. न्यायालय ने आदेश दिया है कि दीप वहीं जलेगा, जहां हिंदुओं का अधिकार है, जहां हिंदुओं का स्थान है और जहां दीप का स्थान है. तमिलनाडु मुरुगन की धरती है, न कि सिकंदर की धरती.

पारीक ने Samajwadi Party का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अयोध्या में राम को हटाने का प्रयास किया गया और बाबरी का नाम लिया गया, वैसे ही मुरुगन को हटाकर सिकंदर का नाम थोपने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु Government के मुंह पर एक तमाचा है. आज पूरा पहाड़ सीआरपीएफ के हाथ में है. हालात ऐसे हो गए हैं, जैसे अमरनाथ यात्रा में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिंदू यात्रा करने जाते हैं, वैसे ही आज सीआरपीएफ की देखरेख में दीप जलाना पड़ रहा है.

अमितोष पारीक ने कहा कि आने वाले समय में हिंदुओं के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वे ऐसी Government को चुनें, जो उनकी धार्मिक आस्था को आहत न करे. Supreme Court को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि आए दिन Governmentें मुस्लिम तुष्टीकरण के नाम पर उसके आदेशों की अवहेलना न करें.

–

पीआईएम/एबीएम

Share