Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

डीएमके ने परिसीमन विधेयक का किया समर्थन, पार्टी के निरंतर संघर्षों की जीत : एमके स्टालिन

डीएमके ने परिसीमन विधेयक का किया समर्थन, पार्टी के निरंतर संघर्षों की जीत : एमके स्टालिन

New Delhi, 28 नवंबर . डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि डीएमके उस विधेयक का समर्थन करती है, जिसमें निष्पक्ष परिसीमन की मांगें शामिल हैं.

एमके स्टालिन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि जिन दो मांगों को लेकर हमने पिछले अप्रैल में परिसीमन विधेयक का विरोध किया था, उन्हें नए विधेयक में लिखित रूप से शामिल कर लिया गया है. यह 2024 से डीएमके द्वारा किए जा रहे निरंतर संघर्षों की जीत है. यह तमिलनाडु सहित सभी दक्षिणी राज्यों की जीत है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमें बिना भावुक हुए, शांति से इस बात पर विचार करना चाहिए कि अगर हम इस परिसीमन विधेयक को हाथ से जाने देते हैं, तो क्या होगा? इस विधेयक में 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है. इन सभी मुद्दों की गहराई से समीक्षा करने के बाद डीएमके ने अपने सांसदों की बैठक में यह निर्णय लिया है कि वह परिसीमन के इस स्वरूप का समर्थन करेगी, जो व्यावहारिक रूप से संभव है और हमारे लिए फायदेमंद है.

दूसरी ओर, डीएमके के वरिष्ठ नेता और Lok Sabha सदस्य ए. राजा ने कहा कि पार्टी ने व्यापक विचार-विमर्श और प्रस्तावित संशोधनों की विस्तृत जांच के बाद यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि डीएमके सभी राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान का समर्थन करती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संशोधित प्रस्ताव से Lok Sabha में तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

खबरों के अनुसार, केंद्र Government आगामी संसदीय सत्र में 132वां संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है.

इससे पहले, 16 अप्रैल को Union Minister अर्जुन राम मेघवाल द्वारा Lok Sabha में परिसीमन से जुड़ा एक विधेयक पेश किया गया था, जिसे आवश्यक बहुमत नहीं मिल सका था. अब केंद्र Government पुराने विधेयक को वापस लेने और संशोधित प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है.

प्रस्तावित ढांचे के तहत, Lok Sabha की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी, जिसमें राज्यों से 815 प्रतिनिधि और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 प्रतिनिधि शामिल होंगे.

–

डीकेएम/पीएम

Share