Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

सरकार ने पीएनजी अपनाने की अपील की, रसोई गैस आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आने का दिया भरोसा

Government ने पीएनजी अपनाने की अपील की, रसोई गैस आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आने का दिया भरोसा

New Delhi, 27 नवंबर . केंद्र Government ने Friday को कहा कि देशभर में रसोई ईंधन की आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी और जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का नेटवर्क उपलब्ध है, वहां चरणबद्ध तरीके से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से पीएनजी में बदलाव किया जाएगा. Government ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.

एक आधिकारिक बयान में Government ने कहा कि यह बदलाव 24 मार्च 2026 को जारी नियंत्रण आदेश और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है. इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं.

बयान में बताया गया कि उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन मिलने तक तथा संक्रमण की 90 दिन की अवधि के दौरान एलपीजी की आपूर्ति जारी रखी जाएगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी परिवार की रसोई गैस आपूर्ति बाधित न हो.

Government ने कहा, “देशभर के परिवार एलपीजी से पाइप्ड नेचुरल गैस की ओर सहज और निर्बाध बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं. पीएनजी कनेक्शन चालू होने तक एलपीजी आपूर्ति जारी रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का अंतराल नहीं झेलना पड़ेगा.”

बयान के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के क्षेत्र में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है और जिन्हें उनकी ऑयल मार्केटिंग कंपनी तथा संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से सूचना प्राप्त हुई है, उन्हें पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना आवश्यक होगा.

Government ने कहा कि यदि कोई पात्र उपभोक्ता सूचना मिलने के 90 दिनों के भीतर आवेदन नहीं करता है, तो निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद उसकी एलपीजी आपूर्ति बंद की जा सकती है.

पीएनजी के लाभों का उल्लेख करते हुए Government ने कहा कि यह ईंधन पाइपलाइन के माध्यम से 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहता है. इसके लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी या बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलती है.

Government का मानना है कि पीएनजी के व्यापक उपयोग से घरेलू प्राकृतिक गैस संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, आयातित ईंधनों पर निर्भरता कम होगी और देश का ऊर्जा तंत्र अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय तथा आत्मनिर्भर बनेगा.

Government ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस बदलाव की प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, संबंधित कंपनियों से प्राप्त आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें और ईंधन आपूर्ति में किसी भी संभावित व्यवधान से बचने के लिए जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें.

–

डीबीपी

Share