Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राजनीतिक कार्यक्रम जहां होते हैं, कांग्रेस को वहीं की मांगनी चाहिए अनुमति : विश्वास सारंग

Political कार्यक्रम जहां होते हैं, कांग्रेस को वहीं की मांगनी चाहिए अनुमति : विश्वास सारंग

Bhopal , 27 नवंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में 12 दिसंबर को ‘वोट रक्षा मार्च’ निकालने के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमति मांगे जाने को लेकर भाजपा नेता और मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि किसी को भी अनुमति देने में प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अनुमति नियम और कायदे से ली जानी चाहिए. Political कार्यक्रम जहां होते हैं, वहीं की अनुमति मांगनी चाहिए.

विश्वास सारंग ने कांग्रेस द्वारा लाल परेड ग्राउंड में सभा के आयोजन की अनुमति मांगे जाने पर कहा कि अगर दम है तो जंबूरी मैदान भरकर दिखाएं. उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल खबरों में बने रहने के लिए इस तरह की बातें कर रहा है. उनका मकसद है कि नकारात्मकता के कारण उनका कार्यक्रम चर्चा में आ जाए. उन्होंने कहा कि जहां Political कार्यक्रम होते हैं, वहां की अनुमति मांगने में क्या दिक्कत है. Government को अनुमति देने में कभी कोई परेशानी नहीं रही है.

कांग्रेस के ‘वोट रक्षा मार्च’ को लेकर सारंग ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की बात कर रहा है, लेकिन लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर किया था. आपातकाल के दौरान बेकसूर लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया था. उन्होंने कहा कि वे खुद आपातकाल के पीड़ित हैं. उनके पिताजी को 19 महीने जेल में रखा गया था. उस समय स्थिति इतनी खराब थी कि अगर कोई रिश्तेदार उनसे मिलने आता था, तो उसे भी जेल भेज दिया जाता था.

सारंग ने कहा कि सबसे पहले वोट चोरी तो जवाहरलाल नेहरू ने की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने पहले जोड़-तोड़ करके पद हासिल किया और फिर Prime Minister बने.

उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि वह संविधान की रक्षा करना चाहता है, लेकिन संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नीचा दिखाने का काम नेहरू परिवार ने किया. उन्होंने कहा कि नेहरू ने अंबेडकर को कभी चुनाव नहीं जीतने दिया.

सारंग ने कहा कि बिना मुद्दे के मुद्दा बनाना और इस तरह की नाटक-नौटंकी करना ठीक नहीं है. विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बेवजह विवाद खड़ा कर रहा है.

वहीं, एशियन वुमेन हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर विश्वास सारंग ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि एशियन वुमेन हॉकी चैंपियनशिप बहुत सफलतापूर्वक चल रही है और हमारी बेटियां, यानी भारतीय टीम, लगातार जीत रही हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल भी जीतेगी और फाइनल भी जीतेगी.

–

पीआईएम/एएस

Share