Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘इंडिया’ ब्लॉक जो कहता है उसे पूरा करता है, कर्नाटक-हिमाचल में वादों को पूरा किया : सुरेंद्र राजपूत

‘इंडिया’ ब्लॉक जो कहता है उसे पूरा करता है, कर्नाटक हिमाचल में वादों को पूरा किया : सुरेंद्र राजपूत

‘इंडिया’ ब्लॉक जो कहता है उसे पूरा करता है, कर्नाटक-हिमाचल में वादों को पूरा किया : सुरेंद्र राजपूत

Lucknow, 27 नवंबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने Lucknow में पत्रकारों से बात करते हुए ‘इंडिया’ ब्लॉक के घोषणापत्र, बसपा प्रमुख मायावती की टिप्पणियों और इमरान मसूद को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल सभी दल जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं.

सुरेंद्र राजपूत ने से कहा, “‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल सभी दल जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं. जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा किया, हम वहां हर बेरोजगार युवा को 3,000 रुपये दे रहे हैं, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं को 3,000 रुपये दे रहे हैं और बस में मुफ्त सफर की सुविधा दे रहे हैं. Himachal Pradesh में हम 1,500 रुपये दे रहे हैं. इसी तरह, हमारे गठबंधन के प्रमुख सहयोगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपना घोषणापत्र जारी किया है. इसमें नल, नील, कोल, भील, पिछड़े वर्गों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं शामिल हैं. साथ ही, इसमें पेपर लीक को रोकने के लिए भी योजनाएं दी गई हैं.”

राजपूत ने कहा कि सपा का घोषणापत्र जनता के आर्थिक और बुनियादी विकास का घोषणापत्र है. इसे जनता ने सराहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा की गारंटियां हवा-हवाई नहीं हैं बल्कि जिन राज्यों में कांग्रेस की Government है, वहां उन्हें जमीन पर उतारा गया है.

मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “मायावती एक बड़ी नेता हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि मायावती दलित समुदाय की बड़ी नेता हैं और हम भी उनका सम्मान करते हैं लेकिन इमरान मसूद ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. भारतीय जनता पार्टी और उसके इको सिस्टम के जरिए झूठ, छल, धोखाधड़ी और प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है, एक अफवाह फैलाई जा रही है.”

बीएसपी प्रमुख मायावती के ‘एक्स’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “मायावती को यह बात भी कह देनी चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें यह सब भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से लिखकर मिला हो. वे शायद भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ही ऐसी बातें कह रही हैं. सच तो यह है कि घोषणा पत्र Samajwadi Party का है, सत्ता भारतीय जनता पार्टी के पास है और तकलीफ मायावती जी को हो रही है. बसपा प्रमुख को जनता के हित में और बहुजन मिशन के हित में अपनी बात रखनी चाहिए.”

–

एससीएच/पीएम

Share