पूर्व सीजेआई गवई ने जजों की नियुक्ति और तबादलों पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल

New Delhi, 27 नवंबर . Supreme Court के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने President द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर Supreme Court और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि हाल के फैसलों में विविधता, समावेश और मेरिट के सिद्धांतों की अनदेखी हो रही है.
पत्र में जस्टिस गवई ने आरोप लगाया कि न्यायिक नियुक्तियों में एक खास समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों, महिलाओं और अन्य वर्गों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है.
उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिशें President के लिए निर्णायक होती हैं, लेकिन कॉलेजियम को जवाबदेह बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है. पूर्व सीजेआई ने President से इस मामले में हस्तक्षेप करने और संवैधानिक कर्तव्य के तहत न्यायपालिका में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की अपील की है.
न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों की प्रक्रिया संविधान के प्रावधानों और मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर (एमओपी) के तहत संचालित होती है. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 25 जुलाई 2026 को Lok Sabha में दी गई जानकारी में बताया था कि Supreme Court और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 224 तथा 1998 में तैयार एमओपी के तहत होती हैं. यह प्रक्रिया Supreme Court के 6 अक्टूबर 1993 के दूसरे न्यायाधीश मामले के फैसले और 28 अक्टूबर 1998 के तीसरे न्यायाधीश मामले में दी गई सलाहकारी राय के आधार पर निर्धारित की गई थी.
एमओपी के अनुसार, Supreme Court में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव India के मुख्य न्यायाधीश शुरू करते हैं, जबकि हाईकोर्ट में नियुक्तियों के प्रस्ताव संबंधित हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपने दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों से परामर्श के बाद शुरू करते हैं. हाईकोर्ट को रिक्त पद होने से कम से कम छह महीने पहले नियुक्ति संबंधी सिफारिश भेजने की अपेक्षा की गई है. हाईकोर्ट में नियुक्तियों के लिए संबंधित राज्य Government के विचार भी प्राप्त किए जाते हैं. इसके बाद हाईकोर्ट कॉलेजियम, राज्य Government और केंद्र Government की सिफारिशों को Supreme Court कॉलेजियम के विचार के लिए भेजा जाता है.
वहीं, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादलों के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत President India के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में न्यायाधीश का स्थानांतरण कर सकते हैं. एमओपी के अनुसार, तबादले का प्रस्ताव India के मुख्य न्यायाधीश द्वारा Supreme Court के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों से परामर्श के बाद शुरू किया जाता है. संबंधित और गंतव्य हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के विचार भी प्रक्रिया में शामिल किए जाते हैं. न्यायाधीशों के तबादले जनहित और देशभर में न्याय प्रशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जाते हैं.
–
डीएससी


