Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर मिलती है शांति, हर साल आने की रहती है कोशिश

शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे राजकुमार राव, बोले यहां आकर मिलती है शांति, हर साल आने की रहती है कोशिश

शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर मिलती है शांति, हर साल आने की रहती है कोशिश

शिरडी, 27 नवंबर . Bollywood Actor राजकुमार राव अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए पहचाने जाते हैं. वह मुश्किल और चुनौती भरे किरदारों को पर्दे पर उतारने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में वह Maharashtra के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए. इस दौरान Actor ने अपनी आस्था के बारे में बात की.

उन्होंने बताया कि साईं बाबा के प्रति उनका जुड़ाव बचपन से है और जब भी मौका मिलता है, वह शिरडी आने की कोशिश करते हैं. उन्होंने बताया कि Mumbai आने के बाद साल 2008 में वह सबसे पहले शिरडी ही पहुंचे थे.

साईं बाबा के दर्शन के बाद राजकुमार राव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”हर बार मैं जब भी यहां आता हूं, बहुत अच्छा महसूस होता है. मन को बहुत शांति मिलती है. मौका मिलते ही मैं यहां आता रहता हूं. बचपन के दिनों से ही मेरी साईं बाबा में गहरी आस्था रही है. मैं अपनी मां के साथ साईं बाबा के मंदिर जाया करता था. उस समय मेरे मन में शिरडी आने की इच्छा थी, लेकिन मुझे यह पता नहीं था कि वहां कैसे पहुंचेंगे. साल 2008 में जब मैं पहली बार Mumbai आया तो सबसे पहले शिरडी में बाबा के दर्शन करने पहुंचा. इसके बाद से मैं लगभग हर साल यहां आने की कोशिश करता हूं.”

राजकुमार राव से जब पूछा गया कि वह असल जिंदगी के लोगों पर बनने वाली बायोपिक में काम करना क्यों पसंद करते हैं, तो उन्होंने कहा, ”किसी असल शख्स का किरदार निभाना आसान नहीं होता. इस दौरान उस व्यक्ति की जिंदगी, उसके काम और उसके व्यवहार को समझना जरूरी होता है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि फिल्म निर्माता मुझे देश के असली नायकों की कहानियों को पर्दे पर उतारने लायक समझते हैं.”

राजकुमार ने अपनी हालिया बायोपिक ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ में उज्ज्वल निकम का किरदार निभाने के अनुभव के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ”उज्ज्वल निकम ने देश और राज्य के लिए कई अहम मामले लड़े हैं और उनकी जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण रही है. ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी थी. इसके लिए मैंने उज्ज्वल निकम के बारे में काफी कुछ पढ़ा, उन्हें समझने की कोशिश की और उनके कई वीडियो भी देखे. फिल्म देखने के बाद लोगों से जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली, उससे मुझे लगता है कि किरदार के लिए की गई मेरी मेहनत सफल रही.”

बातचीत के दौरान जब उनसे ऐसे कलाकारों के बारे में पूछा गया, जो फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आकर अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाते हैं, तो राजकुमार ने कहा, ”अगर किसी के अंदर टैलेंट है और उसे अपना काम आता है तो Mumbai शहर उसे मौका देता है. इसके साथ माता-पिता और भगवान का आशीर्वाद भी जरूरी है.”

राजकुमार राव ने अपनी चर्चित फिल्म ‘स्त्री’ के तीसरे पार्ट को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फिलहाल ‘स्त्री 3’ की कहानी पर काम चल रहा है और टीम जल्द ही इसकी शुरुआत करेगी.

–

पीके/एएस

Share